10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: रामगंजमंडी में बोले सिद्धू- भाजपा ने देश को तीन मोदी दिए और तीनों ही अडानी-अंबानी की गोद में जा बैठे, जानिए कौन हैं वो…

कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को हाड़ौती में रामगंजमंडी व छबड़ा में चुनावी सभाओं में भाजपा सरकारों को घेरा।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Dec 02, 2018

navjot

navjot singh siddhu

रामगंजमंडी. कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को हाड़ौती में रामगंजमंडी व छबड़ा में चुनावी सभाओं में भाजपा सरकारों को घेरा। रामगंजमंडी में उन्होंने कहा कि 2 करोड़ लोगों को नौकरी, गंगा की सफाई, बुलेट ट्रेन, विदेशों से कालाधन लाने का दावा करने वाली भाजपा के साढ़े चार साल के शासन में केन्द्र सरकार की दो लाख करोड़ की देनदारियां 15 लाख करोड़ पहुंच गई हैं।

BIG NEWS: बेटी का नाम बदलते ही मां-बाप पर टूट पड़ा मुसीबतों का पहाड़, जानिए, क्या-क्या हुए सितम, पढि़ए पूरी कहानी...

करीब चालीस मिनट के भाषण में सिद्धू ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सत्ता भोगी बताया। भाषण की शुरुआत उन्होंने किसान से की। कहा कि प्रदेश में जिस किसान ने 38 लाख मैट्रिक टन जिंस की पैदावार की, उसकी 4 लाख टन जिंस समर्थन मूल्य पर खरीदी गई। 34 लाख टन जिंस दलालों के हाथों में गई।

Raj Election 2018: इस दिग्गज राजनेता ने स्वीकारा, अब हिंदू-मुस्लिम नहीं रोजी-रोटी है असली मुद्दा, धार्मिक भावनाएं भड़काई तो...

भाजपा पर किसानों की पीठ पर मूंग दलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा अब बुरे दिन जाने वाले हैं। उन्होंने किसानों को रात-दिन बिजली देने का वादा किया। सिद्धू ने अडानी व अम्बानी पर भी निशाना साधा और मोदी सरकार पर अम्बानी की डूबी कंपनियों को खड़ा करने के लिए भारत के किसानों को डुबोने का आरोप भी लगाया।

raj election 2018 : बूंदी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बरसे गहलोत, कहा- जादूगर तो मैं हूं, शाह का बेटा कब से हो गया

सिद्धू ने भाषण में बेरोजगारी, रफाल, रसोई गैस, पेट्रोल डीजल सहित मंहगाई, किसानों की कर्ज माफी, राम मंदिर व राजस्थान में बढ़ते अपराधों की भी चर्चा की। वे आमसभा स्थल पर 11 बजकर 32 मिनट पर पहुंचे और 12 बजकर 22 मिनट पर मंच से उतरे। करीब पचास मिनट मंच पर रहे।

Read More: झालावाड़ में यह क्या कह गई वसुंधरा, पीएम मोदी को कह डाला छोटा आदमी

सभा का संचालन नगर कांगे्रस अध्यक्ष अजीत पारख ने किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष हुकम बापना, पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, कांगे्रस विधानसभा प्रभारी बाबूलाल मेघवाल, सरपंच संघ अध्यक्ष जयसिंह भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयन्दा आदि ने संबोधित किया।

भाजपा के तीन मोदी
छबड़ा में हुई सभा में सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने देश को 5 गांधी दिए जो कि आजादी से लेकर अब तक कुर्बानी दे रहे हैं। भाजपा ने देश को तीन मोदी दिए नीरव मोदी, ललित मोदी व स्वयं नरेंद्र मोदी जो अडानी-अंबानी की गोद में बैठे हैं।

BIG NEWS: सांसद बिरला के खुलासे से हाड़ौती की राजनीति में आया भूचाल, कांग्रेस की बढ़ी धड़कनें

ऐसा रहा अंदाज
शायरी: सिद्धू ने कहा 'जैसा भी हो मौसम बदलना चाहिए, जो चेहरे बदलते हैं उनका जनाजा निकलना चाहिए।
कटाक्ष: स्वदेशी का राग अलापने वाले बुलेट ट्रेन जापान से, सरदार पटेल की प्रतिमा चीन से बनवा रहे और देश के नौजवानों को पकोड़े बनाने की सीख दे रहे हैं।
संवाद: सभा में कई ऐसे मौके आए जब सिद्धू श्रोताओं से सीधे मुखातिब हुए और उनकी बात का प्रत्युत्तर दिया।

भारत माता के जयकारे: सभा के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों की शुरुआत की। फिर सिद्धू ने कई बार भाषण के दौरान भारत माता की जय बुलवाया।