5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्र 21 से, बनेंगे विशेष योग, जानिए खरीदारी के शुभ मुहूर्त

कोटा. शारदीय नवरात्र अगले सप्ताह 21 सितम्बर से शुरू होंगे। इस दौरान धर्म व आध्यात्म की बयार चलेगी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Sep 15, 2017

healthy food for navratri fast in hindi

healthy food for navratri fast in hindi

कोटा. शारदीय नवरात्र अगले सप्ताह 21 सितम्बर से शुरू होंगे। इस दौरान धर्म व आध्यात्म की बयार चलेगी। घर व मंदिरों में घट स्थापना होगी और श्राद्ध पक्ष के बाद खरीदारी का नया सीजन शुरू होगा जिससे बाजारों में खुशियां बरसेगी। कई लोग धनतेरस से पहले ही नवरात्र में खरीदारी करने की इच्छा रखते हैं। उनके लिए नवरात्र के शुभ नक्षत्र व चौघडिय़ों में खरीदारी का शुभ अवसर रहेगा।

Read More: भगवान अपनी मर्जी से आएंगे और जाएंगे

ज्योतिषाचार्यों की माने तो नवरात्र के नौ ही दिन खरीदारी के विशेष फलदायी माने जाते हैं। इसमें भी कोई संयोग बन जाए तो बात विशेष हो जाती है। आचार्य धीरेन्द्र के अनुसार शारदीय नवरात्र 21 से शुरू होकर 29 सितम्बर तक चलेंगे। इस दौरान तीसरे नवरात्र अश्विन शुक्ल तृतीया पर विशेष योग संयोग बनेंगे। उनके अनुसार नवरात्र हस्त नक्षत्र में गुरुवार को प्रारंभ होंगे। वार व नक्षत्र दोनों ही उत्तम है। पहले दिन दिनभर घटस्थापना व खरीदारी के मुहूर्त रहेंगे। इनमें सोना, चांदी, मोटर, वाहन, इलेक्ट्रोनिक उपकरण, फर्नीचर सभी तरह की वस्तुएं खरीदी जा सकेंगी।

इस मुहूर्त में घटस्थापना

आचार्य धीरेन्द्र के अनुसार सूर्योदय के बाद सुबह 6.16 से 7.47 बजे, दोपहर 12.20 से 3.20 बजे तक लाभ व अमृत अभिजीत मुहूर्त में 11.55 से 12.44 बजे तक घट स्थापना की जा सकेगी।

Read More: फौजी की पत्नी समेत दो विवाहिताओं ने की खुदखुशी

सुबह से रात तक खरीदारी

दोपहर 12.20 से 3.20 बजे के मध्य अमृत के चौघडि़ए में सोना, चांदी, आभूषण व हर तरह की वस्तु को खरीदा जा सकता है। 11.50 से 3.20 बजे के मध्य चर, लाभ व अमृत का चौघडिय़ा, 10.49 से 12.20 बजे के मध्य चर के चौघडि़ए में वाहन व चलायमान कोई भी वस्तु को खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। लाभ व अमृत में हर तरह की वस्तुओं को खरीदा जा सकेगा।

इस समय के दौरान भी खरीदारी नहीं हो पाई तो शाम को 4.52 से 6.23 बजे के मध्य शुभ के चौघडि़ए में खरीदारी की जा सकेगी। आचार्य धीरेन्द्र की माने तो यह पूरा दिन ही खरीदारी के लिए श्रेष्ठ है। इसी के चलते शाम को 4.52 बजे से रात को 9.21 बजे तक शुभ अमृत व चर में रात तक खरीदारी का दौर चलेगा और बाजार गुलजार रहेंगे।
Read More: डाॅक्टर साहब पिताजी क्या बन गए, अस्पताल लावारिस हो गया

फिर सर्वार्थ सिद्धि योग

23 सितम्बर को तीसरे नवरात्र पर सर्वार्थ सिद्धि योग धर्मध्यान के साथ बाजारों के लिए भी विशेष रहेगा। आचार्य के अनुसार इस दिन गुरु व चन्द्र की युति रहेगी। इससे गज केसरी योग बनेगा। दो शुभ ग्रहों के संयोग खरीदारी को कहीं विशेष बनाएंगे। पांचवें नवरात्र पर भी सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।

बाजारों को इंतजार

श्राद्धपक्ष में फीकी पड़ी खरीदारी के बाद बाजार भी नवरात्र के इंतजार में हैं। फर्नीचर, ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक, सोने, चांदी सभी बाजारों में नवरात्र महोत्सव की धूम नजर आने को है।