6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Exclusive : ‘मैं भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने गया था, घर लौट कर देखा तो इन्होंने तो मुझे ही मार दिया’

नगर निगम स्थित हैल्पलाइन का मामला  

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Mar 12, 2019

kota news

Patrika Exclusive : भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने गया था शख्स, घर लौटा कर देखा तो खुद का ही निकला ..

Habulal sharma कोटा. नगर निगम स्थित हैल्पलाइन में अव्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को अपने मृत भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने गए व्यक्ति का ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर थमा दिया। बाद में जब गड़बड़़ी का पता चला तो संशोधन कर फिर से प्रमाण पत्र बनाया।

पार्षद महेश गौतम लल्ली ने बताया कि कपिल शर्मा मंगलवार को अपने भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने नगर निगम स्थित हैल्पलाइन गया था। कर्मचारियों ने कपिल शर्मा का ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया। कपिल ने जब मृत्यु प्रमाण पत्र में मृतक की जगह अपना नाम देखा तो अवाक रह गया। उसने हैल्पलाइन के कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई तो उसे संशोधन कर दुबारा प्रमाण पत्र बनाकर दिया गया। लल्ली ने बताया कि हैल्पलाइन पर अप्रशिक्षित कम्प्यूटर ऑपरेटर लगाए गए हैं, इससे यहां का कामकाज अव्यवस्थित हो गया। यहां जन्म, मृत्यु, पेंशन व विवाह प्रमाण पत्र बनाने वालों की दिनभर भीड़ लगी रहती है। लोगों को समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे। महापौर महेश विजय ने कहा कि हैल्पलाइन की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।