19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर हो रही साइबर ठगी

कोविड वैक्सीनेशन के भ्रामक संदेशों से बचें : सीएमएचओ पुलिस अधीक्षकों को भी कार्यवाही के लिए लिखा पत्र
less than 1 minute read
Google source verification
अब कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर हो रही साइबर ठगी

अब कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर हो रही साइबर ठगी

कोटा. कोविड वैक्सीनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रांतियां और अफवाह फैलाई जा रही है। वैक्सीनेशन के नाम पर कॉल कर लोगों से आधार कार्ड, ओटीपी आदि पूछकर साइबर ठगी और धोखाधड़ी की आशंका भी बनी हुई है।

इसे ध्यान में रखते हुए सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्रसिंह तंवर ने आगाह किया है कि सोशल मीडिया/व्हाट्सएप गु्रप आदि पर इस तरह के भ्रामक संदेशों पर ध्यान नहीं दें और भ्रामक व तथ्यहीन संदेशों से बचें। वैक्सीनेशन के नाम पर आए फ्रोड कॉल्स पर आधारकार्ड डिटेल्स व ओटीपी की जानकारी किसी को भी नही बताएं।

Read More : 5 हजार से अधिक बकाया है तो आज ही जमा कराएं बिल, वरना कटेगा कनेक्शन

चिकित्सा विभाग की ओर से कोविड वैक्सीनेशन के लिए किसी को भी फोन कर आधार डिटेल्स और ओटीपी आदि नही पूछे जा रहा है। सीएमएचओ ने शहर व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजकर कोविड वैक्सीनेशन के भ्रामक मैसेज पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।