11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

food poisioning : परिवार के लिए खाना बन गया जहर, एक की मौत, चार अस्पताल में भर्ती

कोटा. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर में मंगलवार देर रात फूड पॉइजनिंग ( food poisioning ) से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें से बुधवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिवार के चार सदस्यों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Aug 12, 2020

food poisioning : परिवार के लिए खाना बन गया जहर, एक की मौत, चार अस्पताल में भर्ती

food poisioning : परिवार के लिए खाना बन गया जहर, एक की मौत, चार अस्पताल में भर्ती

कोटा. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर में मंगलवार देर रात फूड पॉइजनिंग ( food poisioning )से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें से बुधवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिवार के चार सदस्यों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

read more : बहुत कसाई आदमी है, बिना रुपए के काम नहीं करता

विज्ञान नगर थानाधिकारी अमरसिंह ने बताया कि संजय नगर गली नंबर 1 मकान नंबर 4-ए-53 में रहने वाले यूसुफ अली के परिवार में देर रात दाल-बाटी बनाकर खाई थी। इसके बाद परिवार के चार सदस्य आसिफ, मुस्कान, सलोनी, अरमान व गुड्डी की तबीयत खराब हो गई। उन्हें एमबीएस अस्पताल में दिखाया गया।

read more : कोरोना जांच की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ा युवक

सुबह उनकी तबीयत फिर खराब हुई। आसिफ की मौत होने पर शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, वहीं मुस्कान, सलोनी, अरमान व गुड्डी की हालत गंभीर होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया।