
टायर फटने से कार पलटी, एक की मौत, दो गंभीर घायल
मोईकलां.
बपावर-सांगोद स्टेट हाइवे 51 पर सोमवार रात को चलती कार का अगला टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। घटना के समय कार में कुल 5 लोग सवार थे। बपावर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्द्रावला गांव निवासी गिरिराज नागर सोमवार शाम को कार से बेटे व अन्य लोगों के साथ कटावर से बपावर होते हुए कोटा जा रहे थे। कमोलर-बपावर के बीच स्टेट हाइवे पर टायर फटने से कार पलट गई। इससे गिरिराज नागर (50) मानस (7) व आदित्य (13) गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सांगोद चिकित्सालय पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने गिरिराज नागर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मानक व आदि को गंभीर हालत में कोटा के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कार मृतक गिरिराज को बेटा गजेन्द्र नागर चला रहा था। वही एक अन्य व्यक्ति अक्षय कुमार भी घटना के समय कार में सवार था। चालक व अक्षय सुरक्षित बताए गए हैं।
करंट लगने से युवक की मौत
आवांञ्चपत्रिका कस्बे में सोमवार शाम खेत पर लगे ट्रांसफ ार्मर को उतारते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुशवाह मोहल्ला निवासी मोनू कुशवाह (26) तीन अन्य साथियों के साथ शाम को खेत पर लगे ट्रांसफ ार्मर को उतारने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। इससे मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। करंट के झटके से अन्य साथी भी दूर जा गिरे। मौजूद युवकों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से उसे स्थानीय अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। थानाधिकाकारी रमेशचंद भी यहां पहुंचे और शव को कनवास अस्पताल ले जाकर देर शाम पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
Published on:
30 Nov 2018 01:02 am
