18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

23 से 25 जून के बीच निकल सकती है राजस्थान की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना की लॉटरी, 1,14,579 आए आवेदन

Free Tirth Yatra Lottery Update: राजस्थान की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत इस वर्ष 1.14 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब आवेदकों को लॉटरी का इंतजार है, जिसके जरिए चयनित वरिष्ठजनों को निशुल्क तीर्थयात्रा पर भेजा जाएगा।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jun 18, 2026

Senior citizen Tirth Yatra Yojana

AI जनरेटेड फोटो

Rajasthan Varishth Nagrik Teerth Yatra Yojana: सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अब आवेदकों को लॉटरी का इंतजार है। लॉटरी के आधार पर चयनित वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा करवाई जाएगी। योजना में इस वर्ष 56 हजार वरिष्ठजनों को यात्रा का अवसर मिलेगा। इन्हीं में से 6 हजार यात्रियों को सरकार की शर्तों के अनुसार हवाई मार्ग से यात्रा कराई जाएगी।देवस्थान विभाग की तीर्थयात्रा योजना-2026-2027 के लिए 27 मई से 10 जून तक वरिष्ठ नागरिकों से आवेदन मांगे गए थे। प्रदेश भर में कुल 1 लाख 14 हजार 579 आवेदन आए हैं और इनमें यात्रियों की संख्या 1 लाख 19 हजार 313 है। कोटा में 5 हजार 752 लोगों ने आवेदन किया है। यात्रा की शुरुआत अगले माह हो सकती है।

यहां हवाई मार्ग से

हवाई मार्ग से काठमांडू नेपाल स्थित पशुपतिनाथ, शेष स्थानों पर विशेष ट्रेन से भेजा जाएगा। योजना के लिए सरकार ने 150 करोड़ रुपए का बजट तय किया है।

इन स्थानों की रेलमार्ग से करेंगे यात्रा

  • हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ
  • सम्मेदशिखर, पावापुरी
  • मथुरा, वृंदावन, बरसाना, आगरा
  • द्वारका, नागेश्वर, सोमनाथ
  • तिरुपति, पदमावती
  • कामाख्या और गुवाहाटी
  • गंगासागर और कोलकाता
  • जगन्नाथपुरी और कोणार्क
  • रामेश्वरम और मदुरई
  • वैष्णोदेवी, अमृतसर और वाघा बॉर्डर
  • गोवा के मंदिर और चर्च
  • उज्जैन, ओंकारेश्वर, त्रयंबकेश्वर, एलोरा
  • बिहार शरीफ, पटना साहिब
  • हजूर साहिब नांदेड़
  • तिरुपति, पद्मावती

कहां कितने आवेदन

जयपुर-13063
जोधपुर- 6422
कोटा- 5752
उदयपुर - 5078
अजमेर-4727
बीकानेर- 4527
पाली-4081
भीलवाड़ा- 3956
डूंगरपुर- 3599
सीकर- 3460
अलवर- 3089
हनुमानगढ़-3063
डीडवाना कुचामन- 3005
झालावाड -2967
श्रीगंगानगर-2958
चित्तौड़गढ़ - 2781
बांसवाड़ा- 2683
सवाईमाधोपुर-2606
बूंदी- 2603
चूरू-2556
नागौर- 2510
भरतपुर- 2446
सिरोही-2405
बारां- 2279
दौसा-2197
टोंक- 2057
झुंझुनूं-1976
ब्यावर- 1716
राजसमंद -1637
करौली -1530
सलूंबर-1521
जालौर -1514
बाड़मेर-1192
प्रतापगढ़-1081
बालोतरा-1063
धोलपुर-896
डीग- 865
कोटपुतली बहरोड- 826
खैरतल तिजारा- 715
जैसलमेर- 618
फलौदी- 559

कहां के लिए कितने आवेदन और कुल यात्री

स्थानआवेदनयात्री
द्वारकापुरी, नागेश्वर, सोमनाथ695711682
मथुरा, वृंदावन, बरसाना, आगरा, अयोध्या40486501
सम्मेदशिखर, पावापुरी, वाराणसी, सारनाथ6061078
हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ828913780
कामाख्या, गुवाहाटी658211393
गंगासागर, कोलकाता829113523
जगन्नाथपुरी, कोणार्क1321622269
रामेश्वरम, मदुरई4535476850
वैष्णो देवी, अमृतसर, वाघा बॉर्डर42387132
गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि8641431
महाकालेश्वर उज्जैन, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर,एलोरा619010117
बिहार शरीफ86138
हुजूर साहिब, नांदेड़, महाराष्ट्र184291
पटना साहिब, पटना, बिहार157249
तिरुपति, पद्मावती951715879
विभिन्न स्थानों के कुल यात्री114579119313

23 से 25 जून के बीच निकल सकती है लॉटरी

यात्रा के लिए आवेदनों की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। लॉटरी की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन प्रस्तावित रूप से 23 से 25 जून के बीच निकाली जा सकती है। सभी जिलों के निर्धारित कोटे के अनुसार वरिष्ठजनों को यात्रा करवाई जाएगी। विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही है।
कृष्ण कुमार खंडेलवाल, सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग