4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के बड़े स्टेशनों पर होगी गुमशुदा बच्चों की तलाश

रेलवे सुरक्षा बल सभी बड़े स्टेशनों पर ऑपरेशन मुस्कान चलाने जा रहा है। इस अॉपरेशन में प्रदेश के जयपुर और कोटा जंक्शन को शामिल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 26 Sep 2017, 4:32 PM IST

Operation smile, Kota Junction, Indian Railway, Railway security force, Missing kids, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, rajasthan Patrika, कोटा, राजस्थान पत्रिका, भारतीय रेलवे, कोटा जंक्शन, रेलवे सुरक्षा बल

राजस्थान के बड़े स्टेशनों पर होगी गुमशुदा बच्चों की तलाश

रेलवे सुरक्षा बल की ओर से मुसीबत में फंसे बच्चों की सहायता के लिए चलाए जा रहे अभियान की सफलता को देखते हुए रेल मंत्रालय ने मौजूदा 35 स्टेशनों के साथ 47 अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों पर अभियान शुरू करने का निर्णय किया है। अब यह अभियान कुल 82 रेलवे स्टेशनों पर चलाया जाएगा। ए 1 श्रेणी के 75 स्टेशनों को इस अभियान के तहत शामिल किया जाएगा। इसमें राजस्थान के जयपुर और कोटा जंक्शन भी शामिल है।

Read More: पीएम मोदी ने भी Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री पर साधी चुप्पी

गुमशुदा बच्चों की सहायता होगी

ऑपरेशन मुस्कान लापता बच्चों के बचाव और पुनर्वास के लिए गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई पहल है। यह एक समर्पित अभियान है जहां पुलिस संगठन गुमशुदा बच्चों की खोज और बचाव के लिए विभिन्न कार्य योजनाएं चलाते है। ऐसे बच्चों को उनके परिवार से मिलाते हैं। रेलवे पुलिस और रेलवे रक्षा बल बचाव उपाय करती है और रेल गाडिय़ों तथा रेलवे परिसर में ऐसे गुमशुदा बच्चों की सहायता करती है जिन्हें सुरक्षा और सहायता की जरूरत होती है। 3 साल में 20 हजार से ज्यादा को बचाया गया है।

Read More: Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्रीः दीनदयाल उपाध्याय के सीने में दफन था भारतीय राजनीति का बड़ा राज

ऑपरेशन में किया गए काम

वर्ष 2014, 2015 व 2016 के दौरान रेलवे रक्षा बल के कार्मिकों ने 20, 931 बच्चों को बचाया है। इनमें 1,317 ऐसे बच्चे थे जो मानव तस्?करी में फंसे थे जिनमें 944 बालक और 373 बालिकाएं थीं। वर्ष 2017 में अगस्त तक 7,126 बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल ने मुक्त कराया है। इनमें 185 ऐसे बच्चे थे जो मानव तस्करी के जाल में फंसे थे। इनमें 124 लड़के और 61 लड़कियां थी।

Read More: दीनदयाल उपाध्याय की हत्या ऐसे बनी Indian Politics की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री

स्टूडेंट हेल्प सोसाइटी की कार्यकारिणी गठित

स्टूडेंट हेल्प सोसाइटी की ओर महिला की महिला विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सोसायटी की प्रदेश महासचिव नन्दिनी चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर स्टूडेंट हेल्प सोसाइटी की महिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें भारती कोशी को महिला प्रदेश सचिव, सुमन प्रजापति को कोटा जिलाध्यक्ष और महक हाज़मी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। वर्षा कुमारीए, दामिनी सिंह, ज्योति सिंह, उमामा फातिमा, भारती सोलंकी को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया। सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित में कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मुकेश विजय, सुरेन्द्र अग्रवाल, गजेन्द्र सिंह, नीलू मीणा, उपासना सुमन सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके तलवंडी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने करीब 53 यूनिट रक्त एकत्र किया।