4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#अन्नदाता के अांसू: अन्नदाता के अांसुअों का मोल भी समझें अधिकारी, बदलें बिजली आपूर्ति का वक्त

ठिठुर रहा धरतीपुत्र : सांसद ने ली विद्युत निगम के अधिकारियों की बैठक, कहा ब्लॉक की समीक्षा कर बदलें बिजली आपूर्ति का वक्त।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 1 Dec 2017, 1:22 PM IST

MP Om Birla, Power cuts, Power corporation, Review meeting, Power supply, Irrigation, Power corporation officer, Food minister, Farmer, Minister of State for Energy Pushpendra Singh, Irrigated and uninfected areas, Positive changes, Annadata tears, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

समीक्षा बैठक

कोटा . ठिठुरती रातों में सिंचाई करने वाले धरतीपुत्रों की पीड़ा दूर करने के लिए कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिरला ने बुधवार को विद्युत निगम के अधिकारियों की बैठक ली और सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति के ब्लॉक्स की समीक्षा कर किसानों को राहत देने को कहा। उन्होंने ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेन्द्रसिंह से भी बात की। बिरला ने गुजरात चुनाव प्रचार से बुधवार सुबह लौटते ही 'राजस्थान पत्रिका' की ओर से सिंचाई के लिए रात में बिजली आपूर्ति करने से धरतीपुत्रों की परेशानी के श्रृंखलाबद्ध समाचारों को पढ़कर किसान प्रतिनिधियों से समस्या पर बात की। शाम को आवास पर ही विद्युत निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर जिला पारिषद सदस्य प्रेम गोचर, बूंदी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र मीणा, भाजपा नेता कमलेन्द्र सिंह हाड़ा, भाजपा एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोविंद मीणा, भाजपा युवा मोर्चा बूंदी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन श्रृंगी आदि मौजूद थे।

Read More: खुशखबरी! सरकार ने समझी दिव्यांगों की परेशानी और किया ये काम

थ्री फेज आपूर्ति की समीक्षा करें

बिरला ने अधीक्षण अभियंता जसराम मीणा से किसानों को विद्युत आपूर्ति ब्लॉक्स की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि रात 11 से सुबह 6 बजे तक के थ्री फेज विद्युत ब्लॉक में बदलाव किया जाए। चर्चा में बात आई कि नहरी क्षेत्र में ट्यूबवेल से सिंचाई की जरूरत नहीं होती, इसलिए सिंचित और असिंचित क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति ब्लॉक की समीक्षा करें और नए सिरे से ब्लॉक निर्धारित किए जाएं।

Read More: कोटा की शान कमांडेंट चेतन चीता को सताने लगी अपने शहर की याद, जाहिर की आने की इच्छा

अभी चार ब्लॉक तय

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अभी किसानों को विद्युत आपूर्ति के चार ब्लॉक तय कर रखे हैं। इसमें सुबह 6 से दोपहर 12 बजे व दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक तथा रात्रि को 10 से सुबह 5 बजे, रात 11 से सुबह 6 बजे तक थ्री फेज बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। सांसद ने एसई से कहा कि नहरी क्षेत्र के अतिरिक्त इलाकों में ट्यूबवेल से पिलाई होती है, ऐसे में नहरी क्षेत्र को छोड़कर शेष क्षेत्र में रात्रि 11 से 6 वाले ब्लॉक की समीक्षा करें।

Read More: वाहन में सवार होने से पहले करलें यह जरूरी काम...नहीं तो बढ़ सकती है आपकी परेशानी

मंत्री से किया आग्रह

सांसद ने ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह को किसानों की पीड़ा से अवगत कराया। कहा कि पारा गिरने के साथ पीड़ा बढ़ती जा रही है। जहरीले कीड़ों व जंगली जानवरों से भी खतरा रहता है। ऐसे मेें हाडौती क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के समय की समीक्षा कराकर सकारात्मक बदलाव किया जाए।