यातायात निरीक्षक कालूराम वर्मा ने बताया कि इस तरह के स्टीकर लगाने का काम राज्य में पहली बार हो रहा है। सभी ऑटो, टेम्पो, मिनीडोर, मिनीबस में अंदर की तरफ चालक के पीछे व सवारियों के सामने की तरफ ये स्टीकर लगाए जाएंगे। जिससे सवारी को बैठते ही वाहन का नम्बर देखने की याद आ जाए या वह अपने मोबाइल से उसका फोटो ले ले। इससे घटना के बाद वाहन की पहचान में आसानी होगी।