4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्शन कर पुण्य कमाने गया था परिवार, रास्ते में हुए हादसा ने छीना मां का साया

बिजौलिया से दर्शन कर लौट रहे परिवार के साथ रास्ते हुआ हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, वृद्धा की मौत, अन्य हादसे में महिला की मौत पति घायल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 28 Nov 2017, 12:49 PM IST

Industrialist, Accident, Wounded, Death, National highway 27, Train, Railroad, Crime, Police department, Kota police, Police investigation, Private hospital, Treatment, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

सड़क हादसा

कोटा . डाबी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर धनेश्वर में सोमवार को खड़े ट्रक में पीछे से एक कार घुस गई। हादसे में कार में सवार उद्योगपति परिवार की महिला की मौत हो गई, 4 जने घायल हो गए, इनमें दो की हालत गम्भीर है। घायलों का तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारों के अनुसार बसंत विहार निवासी उद्योगपति नवीन जैन (47) अपनी पत्नी सुनीता (40), सरोज (38) पिता बाबूलाल (73) व मां लाड़बाई (65) के साथ सुबह कार से बिजौलिया में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

Read More: कोटा के दैदीप्य की फिल्म 'सांकल' को मिले 14 अवार्ड, दिखाई राजस्थान की कुप्रथा

दो के हाथ-पैर में चाेट, दाे गंभीर रुप से घायल

वहां से पारसनाथ मंदिर में दर्शन कर दोपहर बाद कोटा लौट रहे थे। तभी धनेश्वर के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार में सवार पांचों जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर डाबी पुलिस मय जाप्ते के मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से कोटा भेजा, मौके पर लगा जाम खुलवाया। घायलों को तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां देर रात उपचार के दौरान लाड़बाई का दम टूट गया। नवीन व सुनीता के हाथ-पैर में चोट लगी है, पिता बाबूलाल व मृतका की बहन सरोज की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जैन समाज के लोगों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। घायलों के रिश्तेदारों से लेकर जिसे भी सूचना मिली वह पहुंच गया। आगन्तुक परिवार की कुशलक्षेम पूछ रहे थे।

Read More: 13 साल से लोगों के लिए मुसिबत बना कोटा का यह सामुदायिक भवन

पुलिया से गिरी महिला की मौत

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को छावनी रामचंद्रपुरा पुलिया से गिरने से महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गमभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छावनी रामचंद्र पुलिया से जैसे ही ट्रेन गुजरी वैसे ही पुलिया से एक महिला व पुरुष नीबे गिर गए। उनके साथ सामान की गठरी भी थी। जिसमें कुछ बरतन व अन्य सामान थे। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गिरने से दोनों गम्भीर घायल हो गए। लोगों ने उन्हें तुरंत ऑटो से एमबीएस अस्पताल पहुंचाया।

Read More: कोटा की सूरते हाल बयां करती तस्वीरें

ट्रेन से गिरते तो एक जगह नहीं होते

इधर एएसआई मुकेश त्यागी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे थे। तब तक दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था। घायल मध्य प्रदेश के किशनपुरा निवासी राजू भील(38) व उसकी पत्नी राधा बाई(40) थे। जहां उपचार के दौरान राधा की मौत हो गई। उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया है। त्यागी ने बताया कि यदि वे ट्रेन से गिरते तो दोनों एक ही जगह पर नहीं होते और सामान की गठरी भी उसी जगह पर मिली है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।