कार्यवाहक संभागीय आयुक्त रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को हुई आरएमआरएस की बैठक में स्वीकृति के बाद ये आदेश हुए। न्यू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.गिरीश वर्मा ने बताया कि बैठक में डेंगू की जांच के लिए दो मशीनें खरीदने के लिए आरएमआरएस से स्वीकृति मिल गई है, वहीं एक अतिरिक्त मशीन बजट में मिल गई है। उन्होंने कहा कि एमबीएस में सोनोग्राफी मशीने खराब पड़ी है जिसका भी प्रस्ताव रखा गया, सहमति बनने गई लिहाजा यह भी खरीदी जाएगी। साथ ही एक मशीन एफेरेसिस, एक बड़ी मशीन स्वाइन फ्लू के लिए खरीदी जाएंगी।