12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोसा काउंसलिंग 2022: …अन्यथा खो देंगे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की पात्रता

आईआईटी, एनआईटी सिस्टम की इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत 23 सितंबर को सुबह 10 बजे काउंसलिंग राउंड-1 के सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिया जाएगा। जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया में राउंड-1 का परिणाम अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस स्थिति में विद्यार्थी को काउंसलिंग संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होते हैं।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Sep 21, 2022

जोसा काउंसलिंग 2022: ...अन्यथा खो देंगे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की पात्रता

जोसा काउंसलिंग 2022: ...अन्यथा खो देंगे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की पात्रता

आईआईटी, एनआईटी सिस्टम की इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत 23 सितंबर को सुबह 10 बजे काउंसलिंग राउंड-1 के सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिया जाएगा। जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया में राउंड-1 का परिणाम अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस स्थिति में विद्यार्थी को काउंसलिंग संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होते हैं।
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि राउंड-1 में सीट आवंटित होने पर विद्यार्थी को अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थी राउंड-1 से आवंटित सीट से संतुष्ट हों अथवा असंतुष्ट। दोनों ही परिस्थितियों में उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया अनिवार्य करनी होगी, अन्यथा वे काउंसलिंग के आगामी सभी राउंड्स में सम्मिलित होने की पात्रता से बाहर हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मनचाही सीट आवंटित नहीं होने पर कई बार विद्यार्थी ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने की गलती कर बैठते हैं और फिर इसका बड़ा खामियाजा भुगतते है। राउंड-1 में सीट आवंटित होने पर विद्यार्थी को ऑनलाइन प्रक्रिया के चार चरण पूर्ण करने होंगे।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/mukundra-hills-tiger-reserve-tigress-passed-in-front-of-bike-7780682/
प्रथम चरण
आवंटित सीट असेप्ट करें, आवश्यकतानुसार फ्लोट, फ्रीज, स्लाइड ऑप्शन का उपयोग करें
द्वितीय चरण
संबंधित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
तृतीय चरण
सीट असेप्टेंस फीस डिपॉजिट करें
चतुर्थ चरण
दस्तावेज वेरिफिकेशन ऑफिसर के प्रश्नों का जवाब दें

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/josaa-counseling-2022-result-of-mock-seat-allotment-2-released-7779273/
समझे फ्रीज,फ्लॉट व स्लाइड ऑप्शन को
1. यदि विद्यार्थी आवंटित-सीट से पूर्णतया संतुष्ट है तो उसे 'फ्रीज' ऑप्शन का उपयोग करना होगा। 'फ्रीज' ऑप्शन के उपयोग से विद्यार्थी अन्य शर्तें पूर्ण करने पर संबंधित संस्थान की संबंधित-ब्रांच में प्रवेश का पात्र हो जाएगा। विद्यार्थी सीट आवंटन से पूर्णतया संतुष्ट है। अब वह सीट आवंटन के अन्य चरणों में भाग नहीं ले पाएगा।

2. यदि विद्यार्थी आवंटित सीट से पूर्णतया असंतुष्ट है तो वह 'फ्लाट' ऑप्शन का उपयोग करे। 'फ्लाट' ऑप्शन से विद्यार्थी आगामी चरणों में चॉइस-फिलिंग के प्रायरिटी-आर्डर में अपवर्ड-मूवमेंट का पात्र होगा। यदि काउंसलिंग के आगामी राउंड्स में अपवर्ड-मूवमेंट संभव नहीं होता है तो भी विद्यार्थी को आवंटित सीट सुरक्षित ही रहेगी।

3.आवंटित-संस्थान से संतुष्ट किंतु आवंटित-ब्रांच से असंतुष्ट होने पर विद्यार्थियों को स्लाइड-ऑप्शन का उपयोग करना होगा। स्लाइड-ऑप्शन के उपयोग से विद्यार्थी को आगामी काउंसलिंग राउंड्स में आवंटित-संस्थान में ही अपवर्ड-मूवमेंट का मौका मिलेगा, अन्य किसी संस्थान में नहीं। इस स्थिति में भी विद्यार्थी को आवंटित सीट सुरक्षित ही रहेगी। विद्यार्थी डॉक्यूमेंट-वेरिफिकेशन ऑफिसर के प्रश्नों का जवाब तय समय सीमा में अवश्य दें अन्यथा उनका सीट आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।