1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में एक स्वर में बोले लोग, बस अब बहुत हुआ

चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, प्रदर्शन हुए, शहीदों को दी श्रद्धांजलि      

less than 1 minute read
Google source verification
,

,

कोटा. चीनी सैनिकों से झड़प में शहीद हुए भारत के जवानों को कोटा शहर में विभिन्न संगठनों श्रद्धांजलि दी। लोगों ने चीनी सामान का बहिष्कार(Boycott chinise product ) करने का संकल्प लिया और चीनी राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा-कांग्रेस व शहर के संगठनों ने एक स्वर में चीनी सामानों की होली जलाई तथा बहिष्कार का संकल्प लिया। भारत तिब्बत सहयोग मंच और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चाइनीज उत्पादों की होली जलाई।

राजस्थान युवा कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया। साथ ही, हमले में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, पूर्व पार्षद ईश्वर गंभीर, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू, प्रदेश सचिव यश मालवीय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चीनी उत्पादों की होली जलाई
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता देबू राही के नेतृत्व में जवाहर नगर मुख्य बाजार में चाइनीज उत्पादों की होली जलाई।

शहीदों को नमन
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामसिंह जादौन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार की शपथ ली। शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया। शहीद हुए जवानों को गुरुवार शाम 4 बजे न्यू सर्राफा मार्केट में श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी श्री सर्राफा बोर्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल ने दी।