
सरकार की चेतावनी..लोगों ने घरों से निकलना बंद नहीं किया तो लगेगा सख्त कर्फ्यू
कोटा. लॉक डाउन की पालना नहीं करने वाले लोगों से नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने अपील की है कि लोग घरों से नहीं निकलें। सोमवार को कोटा में शहर में यह देखने में आया कि लोग सड़कों पर घूमते रहे। 22 मार्च को जनता कफ्र्यू जैसा माहौल नहीं रहा। उन्होंने जनता से विनम्रता से अनुरोध किया है कि जनता कफ्र्यू के दिन की तरह ही रोज लॉक डाउन का पालन करें। लोगों का घरों में रहना बहुत जरूरी है। संकट के समय में सरकार की बातें मानें। बीमारी भयानक चरण में है। उन्होंने कहा, सरकार ने यह निर्णय लिया है कि यदि मंगलवार को भी सड़कों पर लोग इसी तरह निकले और जनता कफ्र्यू की तरह पालना नहीं की तो फिर 25 मार्च से सख्त कफ्र्यू लगेगा। इसकी अवधि अनिश्चित कालीन होगी। इसलिए आत्मानुशासन परिचय दें और सख्ती के लिए मजबूर नहीं करें।
जान जोखिम में डाल लोगों की समझाइश कर रही पुलिस
जहां एक और जानलेवा कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है वही पुलिस अपनी जान जोखिम में डालकर धारा 144 का उल्लंघन करने वाले लोगों समेत बाजार में व्यर्थ घूमने वाले लोगों को समझाइश कर उनके घर भेज रही है। पुलिस ने ऐसे लोगों के साथ गांधीगिरी अपनाते हुए उनके हाथ में मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर में नहीं रहूंगा...लिखे पोस्टर थमा कर फोटो खींचे कर सोशल मीडिया पर वायरल किए। पुलिस अधीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस ने पूरे शहर में गश्त कर धारा 144 की पालना करवाई साथ ही कोरोनावायरस संबंधित खतरों बचाव और उपचार का भी प्रचार प्रसार किया। इस दौरान सड़कों पर धारा 144 का उल्लंघन करने से रोकने की घोषणा भी की गई।
Published on:
23 Mar 2020 10:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
