4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर हवा में उछली कार पांच फीट गहरी खाई में गिरी, बाल-बाल बचे नौताड़ा सरपंच

सुल्तानपुर-निमोदा मार्ग स्थित महराना गांव के पास मंगलवार को नौताड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच की कार अनियंत्रित होकर पांच फीट गहरी खाई में गिर गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Nov 07, 2018

road accident

BIG NEWS: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर हवा में उछली कार पांच फीट गहरी खाई में गिरी, बाल-बाल बचे नौताड़ा सरपंच

बूढ़ादीत. सुल्तानपुर-निमोदा मार्ग स्थित महराना गांव के पास मंगलवार को नौताड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच की कार अनियंत्रित होकर पांच फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना के वक्त आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकाला। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Read More: शिक्षा के लिए मासूमों की जिंदगी पर दांव: 3 किमी का खौफनाक जंगल और खाल में पानी का तेज बहाव पार कर स्कूल जाते हैं यहां के बच्चे

जानकारी के अनुसार सरपंच मोईनुद्दीन दोपहर को अपने तीन साथियों के साथ बूढ़ादीत की ओर किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सुल्तानपुर-निमोदा मार्ग स्थित महराना गांव के पास सामने से स्पीड से बाइक सवार आ रहा था। जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी टै्रक्टर-ट्रॉली से टकराकर हवा में उछलती हुई पांच फीट गहरी खाई में गिर गई।

Special Story: जिन्हें देवी मान पूज रहे, आज उन्हीं को कर रहे कत्ल

कार के ट्रॉली से टकराने पर इतनी जोरदार आवाज हुई कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान सकते में आ गए। किसान तुरंत मौके पर पहुंचे और खाई में गिरी कार में से लोगों को निकालने में जुट गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Read More: यहां नालियों में बिखरा पड़ा है सोना, किस्मत चमकाने मध्यप्रदेश से भी पहुंचे लोग...यकीन नहीं तो पढ़ लीजिए खबर

नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा
सरपंच मोईनुद्दीन शेख ने बताया कि बाइक सवार गलत साइड पर स्पीड से आ रहा था। सही समय पर कार टर्न नहीं की होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

OMG: कोटा में जमीन के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकू, तलवारे और गंडासों से किया जानलेवा हमला, 7 जने गंभीर घायल