17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PHED Department News: कहीं पहुंचा पानी, कहीं बरतन रह गए खाली

PHED Department News : कोटा. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची रही। लोग नलों से पानी के टपकने का इंतजार करते रहे, लेकिन रात तक यह इंतजार, इंतजार ही रहा। नगर विकास न्यास की ओर से शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों के तहत जलदाय विभाग ने बुधवार की सुबह से गुरुवार की सुबह तक करीब 24 घंटों का शटडाउन लिया था।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Hemant Sharma

Mar 10, 2022

 कहीं पहुंचा पानी, कहीं बरतन रह गए खाली

PHED Department News: कहीं पहुंचा पानी, कहीं बरतन रह गए खाली

PHED Department News: कोटा. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची रही। लोग नलों से पानी के टपकने का इंतजार करते रहे, लेकिन रात तक यह इंतजार, इंतजार ही रहा। नगर विकास न्यास की ओरसे शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों के तहत जरूरी कार्य करने के लिए जलदाय विभाग ने बुधवार की सुबह से गुरुवार की सुबह तक करीब 24 घंटों का शटडाउन लिया था।

इसके बाद दोपहर से शहर के क्षेत्रों में जोन वाइज जलापूर्ति शुरू की जानी थी। महावीर नगर समेत कुछ क्षेत्रों में पानी पहुंच गया,लेकिन दाबाबाड़ी, छावनी, बजरंग नगर समेत कई क्षेत्रों में रात तक सूखा छाया रहा। अधिकतर घरों में संग्रहित पानी रीत गया और लोग परेशान हो गए। घरों में पीने के लिए भी पानी नहीं बचा। कई क्षेत्रों में रात को 10 बजे तक भी पानी नहीं पहुंचा था।

कृष्णा नगर क्षेत्र के राजेन्द्र सिंह तुही ने बताया कि जो पानी घर में संग्रहित किया था, वह पानी खत्म हो गया। विभाग को लोगों की परेशानी समझनी चाहिए। शक्ति नगर दादाबाड़ी के रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि उनके क्षेत्र में रात को 10 बजे तक भी नल नहीं आए। इससे काफी परेशानी हुई। शास्त्री नगर में राशि गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे पानी बंद रहने के हिसाब से पानी का संग्रहण किया था, नल नहीं आए तो मुश्किल हो गई।

नहर में डुबकी

दो दिन से लगातार नल बंद रहने के कारण लोगों ने नहरी क्षेत्रों के आस पासकी कॉलानियों में रहने वाले कई लोगों ने नहरों में डुबकी लगाई व घर में संग्रहित पानी को पीने के लिए बचाए रखा। छावनी कोटडी क्षेत्र से निकल रही नहर के घांटों पर विशेष रौनक नजर आई।

इसलिए कार्य में देरी

इधर जलदाय विभाग के अधीशासी अभियंता श्याम माहेश्वरी ने बताया कि शुक्रवार को जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। गुरुवार को ही जलापूर्ति चालू कर दी गई ,लेकिन लाइनों के खाली होने व उच्च जलाशयों में पानी भरने में समय लगता है।इस कारण हो सकता है, कुछ इलाकों में परेशानी की रह सकती है।

निरधारित शुड्यूल के अनुसार बुधवार को सुबह अकेलगढ़ में आवश्यक कार्य शुरूकर दिया था, लेकिन रात को बारिश के कारण रात को कार्य प्रभावित हुए। इससे कुछ कार्य में विलंब हुआ। शुक्रवार को जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।