बोरखेड़ा क्षेत्र के पार्श्वनाथ नगर-बी कॉलोनी में नगर विकास न्यास ने जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई, लेकिन आधी-अधूरी लाइन बिछाकर बजट का अभाव बताकर छोड़ दी। ऐसे में कॉलोनीवासी परेशन हो रहे है। कैसे उनकी प्यास बुझेगी। कॉलोनी में पूरी पाइप लाइन बिछाने के लिए न्यास को भी अवगत करा चुके है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके चलते अब कॉलोनी में विवाद की स्थिति पैदा हो गई।