शहीद दिवस के मौके पर कोटा पुलिस लाइन में मौजूद पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए आईजी विशाल बंसल ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य और निष्ठा से ड्यूटी करनी चाहिए। इस मौके पर पुलिसकर्मियों का सम्मानित भी किया गया। पुलिस शहीद दिवस के मौके पर शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमन भोमिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमेश समेत सभी उपअधीक्षक, थानाधिकारी और पुलिस लाइन समेत शहर के सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।