
कोटा. यकीं नहीं होता लेकिन इस युवक ने लोहे के सरिये से जिम का दरवाजा खोला और अंदर से प्रोटीनेक्स पाउडर का डिब्बा चुरा लिया। मामला कुन्हाड़ी थाना इलाके का है जहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक जिम से एक युवक ने प्रोटीनेक्स पाउडर का डिब्बा चुरा लिया । चोरी की पूरी वारदात जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिम मालिक की ओर से कुन्हाड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पाउडर की कीमत 8 हजार रुपये है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर तलाश में जुट गई है। देखिये वीडियो…