11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा संभाग में तेज हवा के साथ कई जगह बरसे मेघ

बदला मौसम, लेकिन उमस का जोर
less than 1 minute read
Google source verification
तेज हवा के साथ कई जगह बरसे मेघ

कोटा संभाग में तेज हवा के साथ कई जगह बरसे मेघ

कोटा. शहर में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। बादल छाए रहने से उमस का जोर बना रहा। इससे पहले सुबह तेज धूप के कारण गर्मी का असर रहा। दोपहर डेढ़ बजे बादल छाए और स्टेशन, नयापुरा, बोरखेड़ा क्षेत्र समेत कई इलाकों में हवा के साथ 15 मिनट तेज बारिश हुई। बाद में बादल छाए रहे। इससे उमस का जोर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दो डिग्री तापमान गिरा। अधिकतम तापमान 39.6 व न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा जिले के सीमल्या कस्बे में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। कुन्दनपुर में शाम को हल्की बारिश हुई।

Read more : बरसात की मंगलकामना के साथ ऑनलाइन होगा रंग मल्हार....

बारां जिले में बारां शहर समेत जिले में रविवार को बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी व लू से तो राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद उमस का असर रहने से लोग खासे परेशान रहे। बारां का अधिकतम तामपान 39 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर बूंदी जिले के खटकड़. कस्बे सहित आस पास के गांवों में शनिवार को आधी रात को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हुई, जो करीब 1 घण्टे तक चली।