29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
Weather Alert Even Today: आज भी मौसम अलर्ट: बिजली की गडग़ड़ाहट के साथ बारिश शुरू, फसलों को भारी नुकसान
Play video

Weather Alert Even Today: आज भी मौसम अलर्ट: बिजली की गडग़ड़ाहट के साथ बारिश शुरू, फसलों को भारी नुकसान

Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। आसमान में काली घटाए छा गई और बिजली की तेज गडग़ड़ाहट के साथ रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। बेमौसम बारिश से किसानों की खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल खराब होने व ओलावृष्टि व तेज हवाओं से गेहूं की फसल आड़ी पडऩे से चिंता बढ़ गई है।

Google source verification

Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। आसमान में काली घटाए छा गई और बिजली की तेज गडग़ड़ाहट के साथ रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। बेमौसम बारिश से किसानों की खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल खराब होने व ओलावृष्टि व तेज हवाओं से गेहूं की फसल आड़ी पडऩे से चिंता बढ़ गई है। पिछले तीन चार दिनों से बढ़े तापमान में भी गिरावट आने से सर्दी का असर बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: Mandi News: नए गेहूं की आवक कम होने से भावों में तेजी रही

आज भी ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी कोटा, जयपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर सम्भाग में पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा रहेगा। तेज हवा के सात बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौमस विभाग के अनुसार रविवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा और अगले सप्ताह से मौसम सामान्य रहने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें: 20वीं बटालियन दी ग्रेनेडियर्स पुस्तक का विमोचन

सम्भाग में देर रात कई स्थानों पर ओलावृष्टि
सम्भाग में कोटा व झालावाड़ जिले में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। झालरापाटन व खानपुर में बेर के आकार के ओले गिरे। कोटा जिले के इटावा उपखण्ड क्षेत्र में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गयाा। खेतों में पकी व कटी फसलें पड़ी होने से काफी नुकसान हुआ है। बूंदी जिले में भी तेज हवा व बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आड़ी पड़ गई। वहीं बड़ाखेड़ा क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बारां जिले में अटरू, जलवाड़ा, गऊघाट, कस्बाथाना,जलवाड़ा में तेज हवा के साथ बारिश हुई और जलवाड़ा में ओले भी गिरे।

यह भी पढ़ें: स्वच्छता महाअभियान में दी एसएसआई एसोसिएशन करेगी सहयोग

बिजली गिरने से 6 की मौत
राज्य में शुक्रवार को बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई। सवाईमाधोपुर व दौसा जिले में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं टोंक जिले के एक गांव में बिजली गिरने से 4 लोग झुलस गए।