5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान दिवस :कल राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में बहुरंगी संस्कृति को किया जायेगा साकार

राजस्थान दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में राजस्थान सहित देश के विभिन्न अंचलों के 85 कलाकार लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 29 Mar 2018, 2:00 PM IST

Rajasthan diwas

कोटा .

राजस्थान दिवस पर 30 मार्च को आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में राजस्थान सहित देश के विभिन्न अंचलों के 85 कलाकार लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे।

सहायक पर्यटन अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के 85 सदस्य लोक कलाकारों का 30 मार्च को शाम 7 बजे बारहदारी किशोर सागर की पाल पर प्रस्तुति देंगे। आमजन देश की बहुरंगी संस्कृति को एक मंच पर देख सकेंगे। महाराष्ट्र से लावणी एवं पोवाडा लोक नृत्य की प्रस्तुति के लिए 12 कलाकार, गोवा से समई देखणी लोकनृत्य की प्रस्तुति के लिए 15 कलाकार, गुजरात से मेवासी नृत्य की प्रस्तुति के लिए 21 कलाकारों का दल अपनी प्रस्तुति देंगे।

Read more:विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के चलते , मश्किल हुआ टी -91 पर शिकंजा कसना
राजस्थान के लोक नृत्यों में भपंग वादन में 6 सदस्य दल, बृज के प्रसिद्ध मयूर नृत्य में 15 सदस्य दल, भवई नृत्य में 5 सदस्य एवं कालबेलिया लोकनृत्य में 10 सदस्य दल अपनी प्रस्तुति देंगे।

Read more:दिल्ली में कोटा कलम नाम से हुआ प्रदर्शनी का आयोजन
ग्रामीण हाट बाजार में हस्तशिल्प मेला शुरू
कोटा. राजस्थान दिवस के उपलक्ष में किशोर सागर तालाब की पाल के पास स्थित ग्रामीण हाट बाजार में बुधवार से तीन दिवसीय रात्रि क्राफ्ट बाजार शुरू हो गया। इसका उद्घाटन जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने किया।
बाजार में शहरवासियों को दस्तकारी व लघु उद्योग के उत्पाद उचित दर पर मिल सकेंगे। इन उत्पादों की बिक्री स्वयं सहायता समूहों द्वारा की जा रही है।

Read more:भगवान महावीर जयंती आज, होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक वाईएन माथुर ने बताया कि 28 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले क्राफ्ट बाजार में विभिन्न हस्तशिल्पियों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। क्राफ्ट बाजार शाम 4 से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। इसमें कोटा डोरिया, सहारनपुर का फ र्नीचर, इंदौर का मृगनयनी उत्पाद, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, जूट बैग आदि शामिल हैं। इस मौके पर जिला उद्योग अधिकारी हरिमोहन शर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी संदीप श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।