scriptभगवान महावीर जयंती आज, होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन | Today Mahaveer Jayanti | Patrika News

भगवान महावीर जयंती आज, होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

locationकोटाPublished: Mar 29, 2018 01:31:19 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

महावीर जयंती के अवसर पर गुरुवार को भगवान महावीर का जन्मकल्याण महोत्सव मनाया जाएगा।

JAYANTI
कोटा .

महावीर जयंती के अवसर पर गुरुवार को भगवान महावीर का जन्मकल्याण महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन गुमानपुरा स्थित मल्टीपरपज स्कूल में होगा। समारोह स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुबह 8 बजे रामपुरा से गुमानपुरा तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा में अश्व रथ पर भगवान महावीर विराजमान रहेंगे। मुनि शशांक सागर के सानिध्य में मुनि संदेश सागर, मुनि विभंजन सागर महाराज के संग श्रद्धालु चलेंगे। शोभायात्रा अग्रसेन बाजार, सब्जीमंडी, गुमानपुरा नहर होते हुए मल्टीपरपज स्कूल पहुंचेगी। शोभायात्रा मार्ग पर 108 स्वागत द्वार लगाए गए हैं। जगह-जगह छाछ, दूध व जल की सेवा रहेगी।
Read more:निजी स्कूल कर रहे मनमानी , नहीं हो रही फीस एक्ट की पालना
परोपकार के होंगे कार्य
सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अजय बाकलीवाल ने बताया कि मुख्य समारोह में सबसे पहले भगवान महावीर का महामस्ताभिषेक होगा। फिर प्रवचन होंगे। अतिथियों व पांच समाजसेवियों का सम्मान होगा। रक्तदान शिविर लगेंगे। इसमें 1 हजार यूनिट का लक्ष्य रखा गया है। महावीर विकलांग समिति की ओर से दिव्यांगों को मौके पर ही कैलिपर लगाए जाएंगे, व्हील चेयर व ट्राइसाइकिल दी जाएंगी।
निकलेंगी प्रभात फेरियां
इससे पहले सभी मंदिरों से प्रभात फेरियां निकलेंगी। सुबह 6.30 जिनालयों में ध्वज फताका फहराई जाएगी। सात बजे मंदिरों में महावीर भगवान का महा मस्ताभिषेकहोगा।
Read more:शुरू होने जा रहा है नया रेलवे अंडरब्रिज,लोगो को मिलेगी राहत
नाटक से दिया अहिंसा का संदेश
मल्टीपरपज स्कूल में बुधवार रात महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर अहिंसा संदेश को लेकर कनवास निवासी वृद्धा पानाबाई की जीवनी पर लघुनाटिक मंचन किया गया। इसमें जनवरी माह में कनवास क्षेत्र में घर में कैद पानाबाई को सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से मिली आजादी का मंचन किया गया। नाटक के निर्देशक मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि पूरे नाटक में 16 पात्र हैं।
15 मिनट के नाटक में पाना बाई के जीवन के पूरे संघर्ष, बेटों द्वारा किए गए परित्याग, पुलिस, सामाजिक संस्थाओं, मीडिया की भूमिका, बेटों के पश्चाताप, पानाबाई की बेटों द्वारा की गई घर वापसी आदि का मार्मिक मंचन किया गया। साथ ही संदेश दिया गया कि माता-पिता के असहाय होने पर उन्हें बेसहारा नहीं छोडऩा चाहिए। सकल दिगम्बर जैन समाज के महिला मंडल की निशा जैन ने बताया कि मंडल की सदस्याओं ने नाटिका में भूमिका निभाई।
Read more:कतारों में लगे लोग, भाई साहब… पहले मेरा काम करो की पुकार
नहीं खुलें शराब व मांस की दुकानें
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में शहर में मीट-मांस, पशु वध गृहशाला, शराब की दुकानें पूणर्यता बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर खण्डेलवाल जैन समाज अध्यक्ष पारस सोगानी, कार्यकर्ता विकास अजमेरा, मनोज जैन आदिनाथ, जीएमए प्लाजा के अध्यक्ष राकेश जैन, प्रशासनिक मंत्री कपिल जैन, प्रकाश बज सहित सकल समाज के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एडीएम सिटी बीएल मीणा से मिला। एडीएम ने निगम इसकी पालना के निर्देश दिए।
दिव्यांगों की इमदाद के लिए शिविर आज
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अनुभव की ओर से दिव्यांगों को कृत्रिम पैर, कैलिपर्स, बैसाखी, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और स्प्लिंट जैसे उपकरणों की मदद के लिए 29 मार्च को मल्टीपरपज स्कूल में शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 8 बजे शुरू होगा।
राजस्थान रीजन के अध्यक्ष जे.के. जैन ने बताया कि शिविर में वर्कशॉप स्थापित की जाएगी। मौके पर ही दिव्यांग के नाप के जयपुर फुट बनाए जाएंगे। लाभ लेने के लिए दिव्यांगों को विकलांगता व आय प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। पंजीयन महावीर विकलांग समिति के जरिए किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो