6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुरू होने जा रहा है नया रेलवे अंडरब्रिज,लोगो को मिलेगी राहत

प्रेमनगर और गोविंद नगर के लोगों के लिए सीधे इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रीयल एरिया आने जाने का रास्ता अगस्त में खुल जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 28 Mar 2018, 3:59 PM IST

bridge

कोटा .

प्रेमनगर और गोविंद नगर के लोगों के लिए सीधे इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रीयल एरिया आने जाने का रास्ता अगस्त में खुल जाएगा। डकनिया रेलवे स्टेशन पास रेलवे अंडर ओवर ब्रिज (आरयूबी) के लिए कोटा की ओर आने वाली रेल पटरियों के नीचे ब्लॉक डालने का काम रेलवे ने पूरा कर लिया है। वहीं कोटा से मुम्बई की ओर जा रही पटरियों के नीचे सीमेंटेड ब्लॉक डालने का काम शुरू हो गया।

विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के चलते , मश्किल हुआ टी -91 पर शिकंजा कसना

करीब चार साल पहले प्रेमनगर और गोविंद नगर के लोगों को नए कोटा से जोडऩे के लिए डकनिया रेलवे स्टेशन के आगे आरयूबी के निर्माण का प्रस्ताव रेलवे को सौंपा था। लेकिन रॉकी एरिया होने के कारण नगर फिजिबिलटी पर सवाल खड़े हो गए थे। जिसके बाद आरयूबी के निर्माण का प्रस्ताव तकरीबन रद्द होने की कगार पर पहुंच गया।

इसके बाद तत्कालीन जिला कलक्टर जोगाराम ने रेलवे के अधिकारियों को बुलाकर इसकी फिजिबिलटी रिपोर्ट तैयार कराई। जिसमें आरयूबी के निर्माण को स्थानीय लोगों की जरूरत के अनुरूप और निर्माण की संभावनाएं जताने के बाद उन्होंने प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई। आरयूबी के निर्माण के लिए नगर निकास न्यास ने 5.80 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता रेलवे को दी, लेकिन इस बार रेलवे ने जिस ठेकेदार को टेंडर जारी किया था, वह काम शुरू होने से पहले ही टेंडर छोड़कर चला गया।

Read more:कतारों में लगे लोग, भाई साहब... पहले मेरा काम करो की पुकार
दोबारा करना पड़ा टेंडर
करीब 8 महीने पहले रेलवे ने दोबारा आरयूबी का टेंडर करवाया तो गांधीनगर की कंस्ट्रक्शन कंपनी आगे आई। मेगा ब्लॉक मिलने के बाद इस महीने कंपनी ने तेजी से काम शुरू किया और मुम्बई से कोटा की ओर आ रही रेलवे लाइन के नीचे पत्थरों को काटकर सीमेंट के ब्लॉक डालने का काम पूरा कर लिया। अब कोटा से मुम्बई की ओर जा रही पटरी के नीचे ब्लॉक डालने का काम चल रहा है।
Read more:म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन करने कोटा आये अंकित तिवारी
रेलवे के सीनियर डीईएन कॉर्डिनेशन मनीष गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक डालने के बाद रोड डालने आदि का काम जुलाई महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद अगस्त में इस अंडर ब्रिज को लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।