वन विभाग रामगढ़ अभयारण्य से बाघ टी-91 को मुकुंदरा हिल्स में शिफ्ट करने की जद्दोजहद में लगा हुआ है, लेकिन बाघ की शिफ्टिंग में रामगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियां रोड़ा बनती नजर आ रही है। प्रतिकूल भौगोलिक परिस्थितियों के चलते बाघ टी-91 को ट्रेंकुलाइज कर मुकुंदरा शिफ्ट करना रेत के ढेर में सुई ढूंढऩे के समान नजर आ रहा है।