5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा की रामलीला: कहीं राम जन्म, कहीं नारद पड़े मोह में

राष्ट्रीय स्तर का दशहरा मेला में शुक्रवार को रामलीला में दूसरे दिन नारद मोह लीला का रौचक प्रसंग हुआ।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

ritu shrivastav

Sep 23, 2017

Kota Dashera Kota Dashera Mela 2017, Dashera Mela in Kota, Kota Patrika, Kota News, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika, RavanaDahan, RamleelaStage,DasheraMaidan, राष्ट्रीय दशहरा मेला 2017,  नगर निगम कोटा, नगर प्रशासन कोटा, कोटा दशहरा मेला, कोटा, कोटा पत्रिका, राजस्थान पत्रिका

कोटा की रामलीला

नगर निगम कोटा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेला 2017 में विभिन्न कार्यक्रमाें का भी आगाज हो गया। इस उपलक्ष्य में दशहरा मैदान परिसर स्थित श्रीरामरंग मंच पर शुक्रवार को रामलीला में दूसरे दिन नारद मोह लीला का रौचक प्रसंग हुआ। श्रीराघवेंद्र कला संस्थान के कलाकारों ने बेहतर संवाद के साथ रामलीला का मंचन किया।

Read More: आशा पारीक के हत्यारों को हुई उम्रकैद, कोटा की एडीजे कोर्ट ने सुनाई सजा

आरती और चौपाइयों से हुई शुरूअात

मेला प्रचार-प्रसार समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सामरिया ने बताया कि मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदलाल शर्मा, रंगकर्मी सुभाष सोरल, मेला अध्यक्ष राम मोहन मित्रा, राम लीला संयोजक पार्षद महेश गौतम लल्ली ने आरती की। चौपाइयों के साथ आरंभ हुई रामलीला में कलाकारों ने शिव-पार्वती संवाद व नारद मोह प्रसंग, पृथ्वी पुकार, श्रीराम जन्म, बाल लीला, सीता जन्म व विद्या अध्ययन व अन्य प्रसंग सुनाए।

Read More: Shardiya Navratri: आशापूरा मां के इस मंदिर में बनी थी रावण से युद्ध करने की रणनीति

राम जन्मोत्सव प्रसंग हुआ

नए कोटा क्षेत्र के आरकेपुरम स्थित महर्षि गौतम उद्यान में राम जन्मोत्सव प्रसंग ने माहौल में भक्तिरस घोल दिया। लोग भगवान की बाल लीला को देखकर मोहित हो गए। पार्षद धु्रव राठौर ने बताया कि राम जन्मोत्सव के बाद प्रभु राम की बाल लीलाओं का भी मंचन हुआ। यहां 30 सितम्बर तक रामलीला होगी। 1 अक्टूबर को रात 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा।

Read More: लड़कियों को बीएड इंटर्नशिप करनी है तो 100 किमी दूर पढ़ाने जाओ

सच्चे मन से करो याद

प्रेमनगर क्षेत्र में मेले के तहत आयोजित कथा में कथावाचक कृष्णकांत पाराशर ने कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति से ही प्रभु प्रसन्न होते हैं और संकट आने पर तुरंत मदद को दौड़े चले आते हैं। वर्तमान में हर समाज व परिवार में राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न जैसे भाइयों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। कथा के दौरान संगीतमय माहौल में राम का दीवाना ये राम का दीवाना...सरीखे भजनों की सरिता बही तो श्रद्धालु भावविभोर हो नृत्य करते दिखे। प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सामरिया व पार्षद मोनू कुमारी ने विधिवतपूजन व आरती की। 29 सितम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी।