5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म से इतनी आहत हुई युवती, फांसी लगा कर दे दी जान

बूंदी के तालेड़ा में दो लोगों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह इतनी आहत हुई कि घर में फंदा डालकर फांसी पर झूल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 8 Aug 2017, 11:01 AM IST

Rape, Rape Victim Girl,  Rape Victim Girl Suicide, Rape In Rajasthan, Rape In Kota, Kota Coaching, Suicide in Kota, दुष्कर्म पीड़िता, आत्महत्या, Rajasthan Patrika, Patrika News, Kota Patrika, Kota news, कोटा कोचिंग

Rape victim girl committed suicide

दुष्कर्म से आहत एक युवती ने सोमवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने अपने साथ हुई सारी आपबीती लिखी है। बूंदी पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की मां ने भी दुष्कर्म के आरोपियों पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

Read more: हैंगिंग ब्रिज की लोड टेस्टिंग हुई फेल, अटका उदघाटन

तालेड़ा थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 19 वर्षीया युवती ने सोमवार को घर में छत के पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। युवती की मां बाहर नल पर पानी भरने गई थी। वापस लौटी तो बेटी फंदे से झूलती मिली। आसपास के लोगों की मदद से युवती को नीचे उतार कर तालेड़ा अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read more: राजस्थान में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा

कोटा ले जाकर दो जनों ने किया दुष्कर्म

थानाधिकारी ने बताया कि युवती के घर की तलाशी लेने पर उसके कमरे में सुसाइड नोट मिला है। युवती ने इसमें लिखा है कि पांच अगस्त की शाम को तालेड़ा रेलवे स्टेशन निवासी आसिफ उसे चाय पिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गया। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आसिफ और उसके एक साथी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रात में जब उसे होश आया तो खुद को कोटा रेलवे स्टेशन पर पाया। दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपी युवती को 6 अगस्त की शाम को जीप से तालेड़ा के रेलवे फाटक के पास छोड़कर चले गए।

Read more: कोटा में राखी पर हुआ रिश्तों का कत्ल

आहत होकर मौत को गले लगाया

युवती जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां को घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद युवती की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तालेड़ा थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन घटना से लड़की इतनी आहत हुई कि उसने सात अगस्त को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट और मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो जनों के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।