5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में राखी पर हुआ रिश्तों का कत्ल

कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बड़े भाई ने सरिए से ताबड़तोड़ हमला कर छोटे भाई की हत्या कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 7 Aug 2017, 9:15 AM IST

Murder in kota

सीआई को घटना की जानकारी देता मृतक का पिता।

कुन्हाड़ी थाने के जंगलात की चौकी क्षेत्र में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने सरिए से वारकर छोटी भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार रामप्रसाद (२६) पुत्र सूरजमल का बड़े भाई महावीर से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसे लेकर रविवार शाम दोनों में कहासुनी हो गई।

महावीर सरिया लेकर आया और रामप्रसाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे रामप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सीआई श्रीचंद ने बताया कि दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। पिता सूरजमल की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर महावीर को हिरासत में लिया है।

महावीर की पत्नी ने दी पुलिस को सूचना
पड़ोसियों ने बताया कि दोनों भाइयों ने शराब पी रखी थी। शाम से दोनों झगड़ रहे थे। आरोपित महावीर की पत्नी गायत्री ने कुन्हाड़ी थाने जाकर इसकी सूचना दी थी। वहां से उसे थाने के नम्बर देकर यह कहते हुए घर भेज दिया था कि दोबारा झगड़ा हो तो फोन कर देना। यदि पुलिस समय रहते मौके पर आ जाती तो यह अनहोनी नहीं होती। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी भी झगड़ा होते देख किसी रिश्तेदार के यहां चली गई।

राखी बांधने आई थी बहन, झगड़ा देख लौटी
दोनों की बहन कांति बालिता रोड पर रहती है। वह राखी बांधने के लिए रविवार को भाइयों के घर आई थी। यहां उसने दोनों भाइयों का झगड़ा देखा तो वह वापस अपने ससुराल लौट गई। उसने बताया कि शाम को दोनों को समझाया था, एक बार दोनों मान भी गए। उनके झगड़े को देख मेरे पति मुझे वापस घर ले गए। पिता भी कहीं चले गए। बाद में दोनों में फिर झगड़ा हुआ और महावीर ने रामप्रसाद को मार दिया।