
सावधान बदल रहे है ग्रह अपनी जमीन,मंगल,शनि और गुरु की युति बनने जा रही है,होगा बड़ा बदलाव
कोटा . न्याय के देवता शनि ओर पराक्रम के स्वामी मंगल की युति होने वाली है। यह प्रमुख ग्रह की युति बड़े बदलाव की और संकेत दे रही है। 30 मार्च को गुरु का मकर राशि मे प्रवेश होने से ये सयोंग बनेगा। 30 मार्च से लेकर 29 जून तक, गुरु व शनि की युति मकर राशि में होगी। ज्योतिषाचार्य अमित जैन से जानते है, देवताओं के गुरु बृहस्पति जा रहे हैं नीच राशि में ये किसके लिए शुभ व किसके लिए होगा अशुभ ....
मेष- कार्य की अधिकता करने वाला होगा। विवादों में विजय मिलेगी और पद प्राप्ति होगी। कुछ जातकों का नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। अपने काम से काम रखें। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी।
वृष . तीनों ग्रह नवम रहेंगे। आय अच्छी रहेगी, पर संतुष्टि नही हो पाएंगी। मूल्यवान सामान गुम हो सकता है। धन का लेन-देन नगदी में करने से बचें। इस समय आपको अपने हर काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार और करियर दोनों के लिए समय अच्छा आने वाला है।
मिथुन: आपके लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ नहीं दिखाई दे रहा है। अष्टम स्थान पर यह युति बनेगी। अत्यंत सावधानी से रहने का समय होगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें और जोखिम के कार्यों से दूरी बनाएंगे तो बेहतर रहेगाआपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान रखना होगा।
कर्क: गुरु का गोचर की युति से लाभ-हानि बराबर रहेगी। किसी प्रकार के बड़े नुकसान की संभावना नहीं है।नये काम की शुरुआत करने से पहले आपको अपने सहयोगी व शुभचिंतकों से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
सिंह आपके लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आपको अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।
कन्या: गुरू का मकर राशि में गोचर आपके लिए शुभफलदायी है। इस समय आपको सारे कार्य पूर्ण होगें। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
नौकरी में बदलाव के साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। जमीन से लाभ एवं संतान से सुख प्राप्त होगा।
तुला: किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी तरह का आलस करना आपके लिए ठीक नहीं है। आपको इस समय धैर्य से काम करने की जरूरत है।
वृश्चिक सेहत को लेकर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। दुश्मनों से सावधान रहें। प्रेमी जातकों के लिए भी समय ठीक नहीं है। संभलकर साथी की भावनाओं का ख्याल रखें।
भाइयों से प्रेम बढ़ेगा और सहयोग मिलेगा। व्यापार में आगे बढऩे के मौके प्राप्त होंगे एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा।
धनु: इस दौरान आपके सारे काम बनेंगे। कड़ी मेहनत रंग लायेगी। आपको व्यापार में धन लाभ होगा। करियर में सफलता हासिल करेंगे। लव पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
मकर किसी भी कार्य को पूरा करने में अपना शत प्रतिशत समय देना होगा। बिना मेहनत के सफलता मिलना मुश्किल होगा।शनि के कारण सम्मान एवं धन की प्राप्ति होगी एवं मंगल के कारण शत्रु परास्त करने में सफलता मिलेगी।इस दौरान सेहत का भी आपको विशेष ध्यान रखना होगा।
कुंभ व्यापार में निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से विचार विमर्श जरूर कर लें। विवाहित जातकों के रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।व्यय की अधिकता को बढ़ाने वाली होगी। कार्य स्थल पर मन नहीं लगेगा। मन विचलन ज्यादा होगा।
मीन: लंबे समय से रूका हुआ कार्य पूरा होगा। व्यापारी जातकों के लिए समय अच्छा है व्यापार में आपको लाभ होगा। इसके साथ ही नौकरी करने वालों को भी सफलता हासिल होगी।
पदोन्नती, समस्याओं का निदान और विरोधी परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ में वृद्धि और संपत्ति में वृद्धिकारक होगा।
Published on:
29 Mar 2020 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
