2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसा मगरमच्छ का बच्चा, दरवाजे पर बैठा सांप देखकर मच गया हड़कंप, रेस्क्यू करके छोड़ा

कोटा के ग्राम खेड़ारामपुर चौराहे पर एक घर में मगरमच्छ का बच्चा घुस गया। इससे घर के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में उसे रेस्क्यू कर नदी में छोड़ दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jun 24, 2025

मगरमच्छ के बच्चे का रेस्क्यू (फोटो: पत्रिका)

हाड़ौती के कसार गांव स्थित एक घर में लगे बादाम के पेड़ पर सांप दिखाई देने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य अशोक चांदना ने इसकी सूचना वन्यजीव व पर्यावरण प्रेमी ललित बौरासी को दी तो उन्होंने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि धामण प्रजाति का एक सांप बादाम के पेड़ पर बैठा हुआ था। जिसे रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में रिलीज किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। परिवार के लोगों ने बताया कि सांप पहले घर के दरवाजे पर बैठा हुआ। तथा बाद में परिसर में लगे बादाम के पेड़ पर चढ़ गया था।

घर में घुसा मगरमच्छ का बच्चा

कोटा के ग्राम खेड़ारामपुर चौराहे पर एक घर में मगरमच्छ का बच्चा घुस गया। इससे घर के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में उसे रेस्क्यू कर नदी में छोड़ दिया गया।

मकान मालिक राम खंडेलवाल ने बताया कि करीब रात 9 बजे एक मगरमच्छ का बच्चा घर में आ गया। जिसकी लम्बाई करीब 2 फ़ीट थी। मगरमच्छ के बच्चे को देखकर घर वाले सकते में आ गए। घर में मगरमच्छ के घुसने की सूचना पुलिस थाना कैथून को दी गई। मगरमच्छ के बच्चे का रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा दिया गया।

यह भी पढ़ें : Jaipur 5-Star Hotel Viral Video: ‘होटल का कांच काले रंग का था, इसलिए कपल से गलती हो गई…’ बेशर्मी के लिए जिम्मेदार कौन?