6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: पत्नी बना रही थी खाना, तभी बेटी के सामने ही सिर में गोली लगने से रिटायर्ड फौजी की मौत

Kota News: कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर थर्ड में बुधवार देर रात एक रिटायर्ड फौजी की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब पत्नी खाना बना रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Anil Prajapat

Jan 16, 2025

Arvind Singh Choudhary

मृतक अरविंद और मौके पर मौजूद लोग

Kota News: कोटा। शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर थर्ड में बुधवार देर रात एक रिटायर्ड फौजी की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, फिर भी पुलिस संदिग्ध अवस्था में मौत का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

उद्योग नगर थाने के एसआई मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि बुधवार देर रात एक निजी चिकित्सालय से उन्हें रिटायर्ड फौजी प्रेम नगर तृतीय निवासी यूपी के बुलंदशहर निवासी हाल मुकाम प्रेम नगर तृतीय अरविंद सिंह चौधरी (45) के सिर में गोली लगने से मौत की सूचना मिली। इस पर पुलिस और फोरेंसिंक टीम मृतक के घर प्रेम नगर थर्ड पहुंची। टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय मृतक की पत्नी खाना बना रही थी। उसकी बेटी भी घर पर ही थी। इस दौरान ही यह घटना हुई। ये घटना क्यों और कैसे हुई। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज

घटना के बाद परिजन अरविंद सिंह चौधरी को निजी चिकित्सालय लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के शव को एमबीएस मोर्चरी में रखवाया गया, जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अरविंद एक निजी स्कूलों में वर्तमान में गार्ड की ड्यूटी दे रहा था।

मामले की जांच जारी

रिटायर्ड फौजी की स्वयं को गोली से मौत हुई है। मामले में संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-जितेंद्र सिंह शेखावत, थानाधिकारी, उद्योग नगर थाना

यह भी पढ़ें: राजस्थान में आधी रात बदमाशों का आतंक, हवाई फायर किए, थाने में घुसकर पुलिस जीप को मारी टक्कर