6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठहरो कोटावासियों… यहां चलने से पहले कर लीजिए कमर सीधी नहीं तो जवानी में सीधे खड़े रहना भी हो जाएगा मुश्किल

कोटा की सड़कें शहरवासियों के लिए सुरक्षित नहीं है। रास्ते में इतने गहरे गड्ढे की जरा सी चूक जान पर बन आती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 14 Dec 2017, 6:59 PM IST

Road Damaged

jhalawar-kota-nh-12-road-damaged

कोटा शहर में बिना अनुमति रोड कटिंग कर आम जनता की जान से खिलवाड़ करने का जमीनी सच आखिर क्या है। कब-कैसे किसके आदेश से खुदा चौराहा या मोहल्ला, कौन है धणी धोरी इस फैसले का, 'पत्रिका टीम ने शुरू की पड़ताल तो कहानी अलग ही नजर आई। जिम्मेदार अफसरों को तो जैसे कुछ पता ही नहीं, न सड़क खुदने का और न ठीक होने का। बस एक जुमला उनकी जुबान पर, 'पता करके बताता हूं। हालात विकट देख टीम ने खंगाले कई स्पॉट। पेश है छावनी चौराहे की बदहाली की कहानी। यहां हर समय दुपहिया, चार पहिया, हल्के यात्री, लोडिंग वाहनों की, भारी यात्री वाहनों की आवाजाही रहती है। लेकिन यह चारों दिशाओं में खुदा पड़ा है।

Read More: सावधान! आप सिटी बस में सफर करते हैं तो चेक कर लिजिए अपना टिकट कहीं फर्जी तो नहीं, 6 करोड़ के बंट चुके अब तक


यहां हैं खतरनाक हालात
कोटड़ी लिंक रोड : पहले तो इस चौराहे की सड़क को सीसीटीवी कैमरे लगाने वाली कम्पनी ने खोदा। फिर करीब एक माह पहले पाइप लाइन डालने के लिए जलदाय विभाग ने भोजनालय, निजी बस टिकट काउंटर वाली लाइन में सीसी रोड की कटिंग की। इस दौरान बिजली के तार भी उखड़े, जो अभी भी यथावत हैं।

Read More: देखिए... अभय कमांड सेंटर को मोतियाबिंद और कोटा पुलिस को लकवा मार गया अपराधियों का डंक


एलआईसी बिल्डिंग: एलआईसी बिल्डिंग के प्रवेश द्वार के सामने कचरा प्वाइंट के पास बनाए गए आधुनिक शौचालय के पास सड़क खोद कर दो वॉल्व लगाए गए। इस दौरान बिजली के तार भी उखाड़ दिए गए। लेकिन अब तक गड्ढे को ठीक नहीं किया गया। वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी आ रही।

Read More: पलंगों की टूटी टांगें, एमबीएस की इमरजेंसी कोमा में ...देखिए तस्वीरें


गुमानपुरा रोड: गुमानपुरा से छावनी चौराहा की ओर आने वाले रोड पर फ्लाई ओवर के ठीक नीचे डिवाइडर के पास एक माह से रोड कटिंग हो रही है। इसे सीसीटीवी कैमरे लगाने वाली कम्पनी ने काटा। केबल भी डल गई, लेकिन अभी तक भी रोड कटिंग पर गिट्टी सीमेंट नहीं किया गया।


छावनी चौराह स्थित दुकानदार नरेश सिसोदिया ने बताया कि सुबह से शाम तक यहां से हजारों वाहन गुजरते हैं। रोड कटिंग से सबसे ज्यादा परेशान दुपहिया वाहन चालक हैं। अनबैलेंस होकर गिर जाते हैं। रोज दो-तीन जने चोटिल जाते हैं। एक माह होने को आया, ठीक नहीं हुआ।


डेयरी बूथ संचालक धर्मपाल सिंधी ने बताया कि आधुनिक शौचालय में पानी कनेक्शन के लिए जलदाय विभाग ने गड्ढा खोद कर दो वॉल्व लगाए। पाइप लाइन बिछाई। गड्ढा खोदा तो बिजली के तार उखड़ गए। १५ दिन होने को आए, गड्ढा वैसा ही है। शिकायत करें तो किससे।