11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसयूवी ने खाईं कई पलटियां, एयरबैग खुलने के बावजूद नहीं बच सकी आरपीएस अफसर की जान

Rajasthan Big accident: सोशल मीडिया पर अफसर की तस्वीरें पोस्ट कर लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Jayant Sharma

Mar 29, 2024

air_bag_blast_in_xuv_photo_2024-03-29_11-37-05.jpg

both Air bag blast in car

Rajasthan Big accident: आरपीएस अफसर राजेन्द्र गुर्जर जिस एसयूवी में सवार थे उसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए से भी ज्यादा थी। कार में एयरबैग समेत सेफ्टी के तमाम फीचर्स थेए लेकिन उसके बाद भी अफसर की जान नहीं बच सकी। गाड़ी में ही उनकी मौत हो गई। उनके साथ बैठी महिला अफसर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों अफसर कोटा की ओर से आ रहे थे। अचानक डंपर से टक्कर के बाद गाड़ी कई बार पलटती हुई चकनाचूर हो गई। टक्कर आमने. सामने की बताई जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक छा गया है। सोशल मीडिया पर अफसर की तस्वीरें पोस्ट कर लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


कोटा पुलिस के अनुसार यह हादसा आज सवेरे करीब दस बजे के करीब हुआ। हादसा कोटा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर डाबी के समीप हुआ। युवा आरपीएस अफसर कोटा आरएसी में तैनात थे। टोल से कुछ पहले हुए इस हादसे के बाद टोल की एंबुलेंस से दोनों अफसरों को अस्पताल भी ले जाया गयाए लेकिन तब तक राजेन्द्र गुर्जर की मौत हो चुकी थी। अंजली सिंह को बेगू क्षेत्र की सर्कल ऑफिसर हैं। वे भी उनके साथ थीं।

उनकी हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है। हादसे के बारे में सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। उसके तुरंत बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कार में दोनों अफसर सवार थे वह कार पूरी तरह से कबाड़ में बदल गई। अंजली सिंह को इलाज के लिए कोटा में भर्ती कराया गया है । नांता थाना इलाके में हुई इस घटना के बाद कई थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं । दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया गया है । बताया जा रहा है कि आरपीएस राजेन्द्र गुर्जर की यह पहली पोस्टिंग थी।