24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि अमावस्या: शनि दोष से मुक्ति व न्यायदेव को रिझाने के लिए श्रृद्धालु करेंगे कल यह काम

कोटा. शनि अमावस्या पर शनिवार को विभिन्न आयोजन होंगे। लोग न्यायाधिपति कहे जाने वाले सूर्य पुत्र शनिदेव को रिझाएंगे।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Nov 17, 2017

shani ki sade sati

कोटा .

शनि अमावस्या पर शनिवार को मंदिरों में विभिन्न आयोजन होंगे। लोग न्यायाधिपति कहे जाने वाले सूर्य पुत्र शनिदेव का पूजन करेंगे। भगवान को प्रिय वस्तुएं उन्हें अर्पित की जाएगी। घंटाघर स्थित शनिदेव मंदिर में तड़के के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे, जो रात तक चलेंगे।

Read More: राजस्थान के इतिहास को भंसाली ने छेड़ा तो भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेता आए विरोध में, दिए यह बडे़ बयान

मंदिर के पुजारी दिनेश जोशी ने बताया कि पंचामृत स्नान के बाद दोपहर 11 बजे से तेलाभिषेक व दोपहर 12 बजे आरती की जाएगी। दोपहर केसर स्नान, तेलाभिषेक कर स्वर्ण शृंगार के दर्शन करवाए जाएंगे। शाम को 6 बजे महाआरती की जाएगी। इस मौके पर उड़द के लड्डू, कचौरी, इमरती, खीर पूड़ी का भोग लगाया जाएगा। लोग शनि प्रिय वस्तुएं अर्पित कर शनि को मनाएंगे।

Read More: Good News: कोटा में खुला ऐसा केन्द्र जहां जान जाएंगे आप श्रीमद्भागवत गीता के गूढ़ रहस्य

रामतलाई स्थित जगत माता मंदिर में 11 बजे से करीब 20 लीटर सरसों व तिल्ली के तेल, 10 लीटर गन्ने, मौसमी व अन्य फलों के रस से अभिषेक किया जाएगा। शाम को 5 बजे विशेष शृंगार के दर्शन करवाए जाएंगे। मंदिर के पुजारी जगत सुखवानी ने बताया कि भगवान को 1100 कचौरी, इमरती, जलेबी, उड़द के लड्डू, खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। रात को 9 बजे महाआरती की जाएगी। आयोजन के तहत सुंदरकांड पाठ भी किया जाएगा।

Read More: बेसहारा छोड़ पति चले गए, बीमारियों ने बेघर कर दिया, जिसने सुनी इनकी कहानी छलक पड़े आंसू

रंगबाडी स्थित नवग्रह शनि मंदिर में रात को 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पं. भूपेन्द्र जोशी ने बताया कि तड़के सवा पांच बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। सुबह सवा नौ बजे विशेष आरती दोपहर तेलाभिषेक, रात को सवा दस बजे महाआरती की जाएगी। भजन संध्या के समापन पर शयन आरती की जाएगी।

Read More: पद्मावती के विरोध में करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष ने कहा दीपिका पादुकोण की काट देंगे नाक