8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपूरथला में बनी पहली वंदेभारत ट्रेनसेट का स्पीड ट्रायल सफल, कोटा मंडल के ट्रैक पर 180 km/h की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

Rajasthan News: भारतीय रेलवे ने स्वदेशी वंदे भारत ट्रेनसेट के विकास में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आरसीएफ कपूरथला में निर्मित पहली वंदे भारत ट्रेन का कोटा मंडल के ट्रैक पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

May 07, 2026

Vande Bharat Trauin

वंदे भारत ट्रेन का 180 की स्पीड पर ट्रायल करते हुए (फोटो: पत्रिका)

Vande Bharat Train Speed Trial In Kota: कोटा-चौमहला-कोटा रेल खंड पर रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) कपूरथला में निर्मित पहली वंदे भारत ट्रेनसेट का स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह ट्रायल भारतीय रेलवे के अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के परीक्षण निदेशालय के निदेशक परीक्षण धीरेन्द्र कुलश्रेष्ठ की देखरेख में किया गया। इस ट्रायल में वंदे भारत ट्रेन को 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार पर दौड़ाया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह ट्रेनसेट अत्याधुनिक कंट्रोल एवं प्रोपल्शन प्रणाली से सुसज्जित है, जो एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड की ओर से आपूर्ति की गई है। इससे पूर्व 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर ट्रायल सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए थे। अब 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर सफल ट्रायल किया गया।

स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन की बड़ी उपलब्धि

यह स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन की गति क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस ट्रायल में ट्रैक्शन परफॉर्मेंस मूल्यांकन, ब्रेक प्रणाली सत्यापन एवं सिस्टम इंटीग्रेशन परीक्षण सम्मिलित थे, ताकि उच्च गति पर सुरक्षित एवं विश्वसनीय परिचालन सुनिश्चित किया जा सके।

ट्रायल के दौरान ट्रेन के चालक दल में लोको पायलट मनोज कुमार मीणा, सहायक लोको पायलट छीतर सिंह, मुख्य लोको निरीक्षक नेतराम मीणा एवं यातायात निरीक्षक सुशील जेठवानी शामिल रहे। इस परीक्षण में कोटा मंडल, पश्चिम मध्य रेलवे के परिचालन स्टाफ के साथ-साथ एल्सटॉम और वेबटेक की तकनीकी टीमों ने सक्रिय सहयोग दिया।

दोहरीकरण कार्य के चलते कोटा-मन्दसौर की 4 गाड़ियां प्रभावित

रतलाम मंडल के रतलाम-नीमच खंड में दलौदा से मन्दसौर स्टेशन के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रेल प्रशासन की ओर से कोटा रेल मंडल से संचालित होने वाली 4 गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19816 कोटा-मन्दसौर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 6 मई से 8 मई तक नीमच स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी नीमच से आगे मन्दसौर तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19815 मन्दसौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस को 6 से 8 मई तक नीमच स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी मन्दसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 59833 कोटा-मन्दसौर पैसेंजर 7 मई को नीमच स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी नीमच से आगे मन्दसौर तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 59834 मन्दसौर-कोटा पैसेंजर को 7 मई को नीमच स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। यह गाड़ी मन्दसौर से नीमच के मध्य निरस्त रहेगी।