पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र तमीम इकबाल पीजी में रह रहा था। वहां एक कमरे में दो छात्र रहते थे। रात में जब इकबाल ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो साथी छात्र ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो छात्र फंदे में लटका हुआ था। हालांकि अभी तक सुसाइड नोट सामने नहीं आया है। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।