छात्रसंघ चुनावों को लेकर मतगणना सोमवार दोपहर एक बजे से होगी। ये मतगणना जेडीबी गल्र्स कॉलेज में न होकर अब अलग अलग संस्थाओं में होगी। परिणाम दोपहर दो बजे से आना शुरू होंगे। सबसे ज्यादा मतदाता गवर्मेंन्ट आट्र्स व कॉमर्स कॉलेज में 22 सौ से ज्यादा है। एेसे में वहां का परिणाम सबसे बाद में आता है। वहां के स्टाफ का कहना है कि इस बार तीन से चार घंटे यानी पांच बजे तक परिणाम आ जाएगा।