31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रहों के राजा 16 दिसम्बर से आराम के लिए जाएंगे धनु राशि में,14 जनवरी तक लग जाएगा मलमास,नहीं बजेगी शहनाई

32 दिन तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, 15 जनवरी के बाद फिर बजेगी शहनाई

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Dec 10, 2019

ग्रहों के राजा 16दिसम्बर से आराम के लिए जाएंगे धनु राशि में,14 जनवरी तक लग जायेगा मलमास,नहीं बजेगी शहनाई

ग्रहों के राजा 16दिसम्बर से आराम के लिए जाएंगे धनु राशि में,14 जनवरी तक लग जायेगा मलमास,नहीं बजेगी शहनाई

कोटा .देव गुरु बृहस्पति 16 दिसंबर की मध्य रात्रि को पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएंगे, जिनका 9 जनवरी को पूर्व दिशा में उदय होगा। इसी समय 16 दिसंबर सोमवार को ग्रह के राजा सूर्य दोपहर 3:28बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का धनु राशि में भ्रमण 14 जनवरी तक रहेगा।

केईडीएल पर भड़के धारीवाल, बोले कम्पनी ने मनमर्जी से वसूले बिल, उपभोक्ताओं का किया शोषण

इसके चलते मांगलिक कार्यों में देव गुरु बृहस्पति की कमजोर स्थिति एवं खरमास होने के कारण शुभ विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं होंगे। आगामी विवाह जैसे कार्य 15 जनवरी से प्रारंभ होंगे।

मलमास में इसलिए नहीं करते मांगलिक कार्य

ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया की सूर्य धनु राशि में रहता है। धनु और मीन राशि में होने पर सूर्य कमजोर हो जाता है। विवाह के लिए सूर्य का मजबूत स्थिति में रहना जरूरी है। मकर संक्रांति के दिन तक सूर्य इसी राशि में रहेगा। सूर्य धनु में होने पर जो भी कार्य किए जाते हैं उनका पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है। मलमास के बाद मांगलिक कार्य फिर से प्रारंभ हो जाएंगे।

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश यानी की खरमास

सूर्य का धनु राशि में भ्रमण मलमास या खरमास कहलाता है। इस अवधि में भी विवाह, जनेऊ संस्कार, नूतन गृह निर्माण व प्रवेश, नामकरण संस्कार करना वर्जित माना जाता है। इसके बाद 15 जनवरी से आगामी शुभ मांगलिक कार्यों का प्रारंभ होगा। 3 मार्च से होलिका अष्टक प्रारंभ हो जाएंगे। यह होलिका अष्टक 9 मार्च होलिका दहन के बाद समाप्त हो जाएंगे। होलिका अष्टक में भी मांगलिक कार्य किए जाना वर्जित है।