4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तब सुषमा की एक भविष्यवाणी के आगे सभी सर्वेक्षण फेल साबित हो गए थे…

भविष्य के गर्भ में सुषमा ने क्या देखा ये वो ही जाने लेकिन यह भी सत्य है कि वे भविष्य पडऩा भी जानतीं है और कई बार इसके प्रमाण भी देखने को मिले हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
kota news

तब सुषमा की एक भविष्यवाणी के आगे सभी सर्वेक्षण फेल साबित हो गए थे...

कोटा. इन दिनों विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज अपने चुनाव न लडऩे के बयान के कारण चर्चा में हैं। सुषमा ने आगामी लोकसभा चुनावों में चुनाव न लडऩे की बात कही है। सुषमा ने इसके पीछे अपने स्वास्थय का हवाला दिया है। भविष्य के गर्भ में सुषमा ने क्या देखा ये वो ही जाने लेकिन यह भी सत्य है कि वे भविष्य पडऩा भी जानतीं है और कई बार इसके प्रमाण भी देखने को मिले हैं। साल 2003 में जब वसुंधरा राजे को भाजपा ने बतौर मुख्यमंत्री के दावेदार के तौर पर राजस्थान भेजा था। तब सुषमा प्रचार के लिए शाहपुरा आई थी तब ज्यादातर सर्वे में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई थी और जब उनसे यह सवाल पुछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि कांग्रेस के जीतने की बात कही जा रही है लेकिन मैं यह भविष्यवाणी कर सकती हूं कि जीत भाजपा की होगी और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनेंगी। अंतत सुषमा स्वराज की भविष्यवाणी सही निकली और भाजपा ने जीत का परचम लहराया।