
सुल्तानपुर (कोटा)। जिले के सुल्तानपुर कस्बे में शुक्रवार को एक पाकिस्तानी नागरिक मिला है। सीआईडी इंटेजीजेन्स की टीम उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए शाम को जयपुर ले गई। थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया।
सीआईडी इंटेलीजेंस के एएसपी गौतम भास्कर ने बताया कि उसने अपना नाम मोहम्मद हनीफ बताया है। वह खालिक हुसैन के मकान में रह रहा था। पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि होने पर देर शाम सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद शरीफ ने सुल्तानपुर थाने में मोहम्मद हनीफ और खालिक हुसैन के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया।
6 को पहुंचा था इटावा
एएसपी भास्कर ने बताया कि हनीफ पुत्र फतेह मोहम्मद (50) गत 6 नवम्बर से सुल्तानपुर के हाड़ा मार्केट में बिना किसी दस्तावेज, वीजा के खालिक पुत्र अब्दुल हकीम (38) के घर ठहरा हुआ था।
Updated on:
11 Nov 2017, 8:32 AM IST
Published on:
11 Nov 2017, 8:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.