नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित आर्मी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छात्राओं से छेड़छाड़ भी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने ही की। शुरुआत में छात्राओं ने मामले को तूल ना देने में ही भलाई समझी, लेकिन जब शिक्षक सारी सीमाएं पार करने लगा तो उन्होंने प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत की। जिसके बाद उन्होंने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा उसे पुलिस के हवाले कर दिया।