5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेंदुए का आतंक: ग्रामीणों में मचा हड़कंप, सावधानी बरतने की सलाह

कुंडाल के बड़ोदिया सेक्टर में इन दिनों तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों में हड़कम्प मचा हुआ है। तेन्दुआ रात के अंधेरे में अब तक एक दर्जन मवेशियों को शिकार बना चुका है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Apr 01, 2024

Terror of leopard in Rawatbhata

रावतभाटा। कुंडाल के बड़ोदिया सेक्टर में इन दिनों तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों में हड़कम्प मचा हुआ है। तेन्दुआ रात के अंधेरे में अब तक एक दर्जन मवेशियों को शिकार बना चुका है। तेन्दुए की दहशत से हालात यह बन गए कि शाम होने से पहले लोग अपने घरों की ओर लौट जाते हैं।

महिलाएं और बुजुर्ग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। रविवार रात भी तेन्दुए ने बड़ोदिया में एक खेत में बंधे चार पशुओं में से एक का शिकार कर लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत मवेशी का पोस्टमार्टम कराया। वन विभाग की टीम को पगमार्क भी मिले है। टीम ने पगमार्क देखे जाने के बाद क्षेत्र में तेन्दुए की उपस्थिति की पुष्टि की है।

ग्रामीणों ने की जल्द पकड़ने की मांग
कुंडाल के बड़ोदिया सहित आसपास क्षेत्रों में रात के समय बाड़े में बंधे कई पशु शिकार बने हैं या गुम हो गए। कुछ ग्रामीणों ने गांव के नजदीक शेर दिखाई देने की भी बात कही। हालांकि वन विभाग ने तेन्दुए की उपस्थिति की पुष्टि की है। ग्रामीण राकेश मीणा, जमील मंसूरी, बद्रीलाल सहित पूरे गांव के लोगों ने मांग कि की तेन्दुआ या अन्य हिंसक जानवर जो क्षेत्र में है उसे वन विभाग की ओर से पकड़कर ग्रामीणों को सुरक्षा दिलाई जाए।

रात में पटाखे चलाने की दी सलाह
क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र विश्नोई ने बताया कि खेत में एक जंगली जानवर द्वारा गाय के बछड़े के शिकार की सूचना मिली। जिस पर टीम मौके पर पहुंची। जहां बछड़ा मृत मिला। निरीक्षण में देखा कि उसके गले में लेपर्ड के काटने का निशान था और पीठ पीछे का हिस्सा भी खाया हुआ था।

आसपास देखने पर लेपर्ड के पग मार्क नजर आए। इस पर ग्रामीणों को समझाया कि रात्रि में बाहर निकलने पर सावधानी रखें और रात्रि में पटाखे चलाएं। साथ ही वन्य जीव का मूवमेंट होने पर वन विभाग को सूचना दें। मौके पर वनपाल मुकेश पालीवाल, वनरक्षक हमीरा राम, अनु कुंवर, सोनू गवारिया और ग्रामीण उपस्थित रहे।