30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घायल दुल्हन से शादी करने अस्पताल पहुंचा दूल्हा

अनोखी शादी माता पूजन के दिन सीढ़ियों से गिर गंभीर घायल हुई दुल्हन अस्पताल में है भर्ती

2 min read
Google source verification
घायल दुल्हन से शादी करने अस्पताल पहुंचा दूल्हा

घायल दुल्हन से शादी करने अस्पताल पहुंचा दूल्हा

रावतभाटा. डोली सजने के चार दिन पहले माता पूजन के दौरान चक्कर आने से सीढ़ियों से गिरी दुल्हन से विवाह करने दूल्हा अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में ही शादी की रस्में पूरी की गई। विदाई दुल्हन के स्वस्थ होने के बाद होगी। शादी की रस्म के दौरान अस्पताल के वार्ड में वर और वधू पक्ष के चुनिंदा लोग मौजूद रहे।
रावतभाटा हाटचौक निवासी रमेश राठौर के पुत्र नितीश का 10 फ़रवरी और पुत्री मधु का विवाह 12 फ़रवरी को होना था। 8 फ़रवरी को माता पूजन के दौरान चक्कर आने से मधु सीढ़ियों से गिर कर गंभीर घायल हो गई। उपचार के लिए उसे कोटा महाराव भीम सिंह चिकित्सालय रेफ़र किया। घर में शादी की खुशियां सन्नाटे में तब्दील हो गई। 10 फ़रवरी को मधु के भाई की बारात मध्यप्रदेश के बोलिया कस्बे में गई। रविवार को मधु की रामगंजमंडी के बहुपुरा से बारात आनी थी, लेकिन मधु के अस्पताल में भर्ती होने से परिजनों ने करीब-करीब विवाह टाल दिया। दूल्हा पंकज ने परिजनों को अस्पताल में ही विवाह की रस्म पूरी करने को कहा, पंकज के जज्बे को देख वर पक्ष ने वधू पक्ष से बातचीत की। दोनों पक्षों में तय हुआ कि अस्पताल के वार्ड में विवाह की रस्म पूरी की जाए। अस्पताल प्रशासन से अनुमति के बाद वार्ड में दोनों का विवाह सम्पन्न हुआ। अस्पताल में विवाह के फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दूल्हे पंकज के जज्बे की सराहना हो रही है।

विवाह भोज किया निरस्त
रविवार को मधु की बारात आनी थी। भाई नीतीश का आशीर्वाद समारोह भी गणेश मंदिर में रखा था। मधु के घायल होने और अस्पताल में भर्ती रहने से बारात व प्रतिभोज का आयोजन निरस्त कर दिया गया। परिचितों और बुलाए मेहमानों को मोबाइल से कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना दी गई। दूल्हे के जज्बे के बाद ज़ब मधु के विवाह की ख़बर आई तो परिजन के चेहरों पर मुस्कान दिखी।