6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Video: ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के मामले में फरार आरोपी महिला गिरफ्तार

रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने रामपुरा क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी (Theft in Jewelers Shop) की वारदात के मामले में फरार आरोपी महिला को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Google source verification

रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने रामपुरा क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी (Theft in Jewelers Shop) की वारदात के मामले में फरार आरोपी महिला को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी हंसराज मीणा ने बताया कि पीडि़त कोटा जिले के पीपल्दा तहसील के अयानी निवासी सोनू वर्मा ने 27 जून 2022 को थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह स्वर्ण रजत मार्केट में मैं. नमन ज्वैलर्स की दुकान पर काम करता हूं। 20 जून को दिन में एक महिला आई सोने की लोंग दिखाने को कहा। उसे 8-10 लोंग के पत्ते दिखाए इसी बीच महिला ने पायल दिखाने के लिए भी कह दिया। इसी दौरान महिला ने बातों में उलझाकर एक रोने की लोंग का पत्ता करीब 35 हजार रुपए व एक जोड़ी चांदी की पायल कीमत 2 हजार रुपए नजरे बचाकर पार कर ली। महिला ने लोंग पसंद नहीं आने की बात कही और दुकान से चली गई। बाद में लोंग का पत्ता व एक चांदी की पायल कम निकली तो सीसीटीवी कैमरे में चैक किया तो महिला इन्हें छिपाते हुए नजर आ गई।
पुलिस ने अनुसंधान के बाद चोरी के आरोप में कोटा जिले के सीमलिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा निवासी नीरू मोगिया (36) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी महिला से चुराए माल के बारे में अनुसंधान कर रही है।