20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज कोटा में 7 घंटे पानी की सप्लाई रहेंगी बंद

शहर के जल उत्पादन संयंत्र अकेलगढ़ में शनिवार को स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई कार्य होंगे। जिसमें बीटी पंप, फ्लो मीटर और ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और अन्य कार्य भी किए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Santosh Trivedi

Jul 16, 2022

Water supply: 30 जून काे पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित, ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

Water supply: 30 जून काे पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित, ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

आज नए कोटा शहर में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। शहर के जल उत्पादन संयंत्र अकेलगढ़ में शनिवार को स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई कार्य होंगे। जिसमें बीटी पंप, फ्लो मीटर और ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और अन्य कार्य भी किए जाएंगे। इसके चलते नए कोटा क्षेत्र में शनिवार सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक शट डाउन रहेगा। पीएचईडी जोन प्रथम के अधिकारियों के अनुसार शाम छह बजे के बाद ही आपूर्ति शुरू होगी, जो कम दबाव के कारण शाम सात बजे के बाद हो सकती है।

इन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेंगी बंद :
कोटा के गोविंद नगर, सूर्य नगर, प्रेम नगर अफोर्डेबल, दादाबारी, किशोरपुरा, केशवपुरा, जवाहर नगर, शक्ति नगर, प्रताप नगर, शास्त्री नगर, श्रीनाथपुरम, विवेकानंद नगर, गणेश नगर सहित साइंस नगर, बसंत विहार, महावीर नगर, गणेश तालाब, शिवपुरा, इंदिरा विहार, टी. इस नए कोटे में केंसुआ, श्री राम नगर, डीसीएम, पावर हाउस कॉलोनी, इंदिरा गांधी नगर, प्रेम नगर, केंसुआ, चंद्रशेखर आजाद अफोर्डेबल, चंबल इंडस्ट्रियल एरिया, महावीर नगर, अनंतपुरा शामिल हैं। इन सभी इलाको में शाम सात बजे तक जलापूर्ति बंद ही रहेगी।