2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: सरकार के एक फैसले से खाली हो गई कोटा-बूंदी आईटीआई

आईटीआई में नए कर्मचारियों को लगाने की बजाय कार्यरत कर्मचारियों के पदों को खाली कर दिया है। इससे अध्ययनरत विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट आ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 20 Apr 2018, 1:37 PM IST

ITI College

कोटा . एक तरफ सरकार आईटीआई में विद्यार्थियों को स्वरोजगार व नौकरियों के लिए प्रशिक्षित कर अच्छी कम्पनियों में जॉब्स का सपना दिखा रही है। वहीं दूसरी और आईटीआई में नए कर्मचारियों को लगाने की बजाय कार्यरत कर्मचारियों के पदों को खाली कर दिया है। इससे ट्रेडों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट आ गया है। उनको पढ़ाने वाला कोई नहीं बचा है।

Read More: अमृत सहेजने के लिए कोटा पुलिस भवनों में लगेंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
राजस्थान प्राविधिक निदेशालय ने गुरुवार को आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में विभिन्न ट्रेडों में कार्यरत प्रदेश के 496 समूह अनुदेशक, अनुदेशक व मंत्रालयिक संवर्ग कर्मचारियों के एक साथ अन्यत्र स्थानांतरण कर दिए। इन कर्मचारियों का 300 से 800 किमी दूर स्थानांतरण किया गया।

कोटा संभाग में कोटा-बूंदी आईटीआई से एक साथ 45 समूह अनुदेशक, अनुदेशक व मंत्रालयिक संवर्ग कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए। जबकि इन कार्मिकों की जगह पर दूसरे कार्मिक नहीं लगाए गए है। इससे पहले से खाली चल रही कोटा-बूंदी की आईटीआई से स्थानांतरण से और कई ट्रेडों से पद खाली हो गए।

Read More: जानिए कोटा के ऐसे बैंक जहाँ बुजुर्गों और दिव्यांगों का फूलता है दम
कोटा में इन ट्रेडों के पद खाली

मशीननिष्ट, इस्टूमेंट मैकेनिक, वरिष्ठ व कनिष्ठ लिपिक, समूह अनुदेशक, अनुदेशक, उपनिदेशक अधीक्षक, कोपा, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इंजीनियरिंग ड्रांइग, फुट एण्ड वेजीटेबल प्रोसेसिंग, रेफ्री एसी, स्टेनो हिन्दी, बूंदी में भी कई ट्रेडों के पद खाली हो गए।

Read More: कई हादसे होने के बाद भी नहीं जागा प्रशासन,सालभर सिर्फ बनाई बातें
पहले यह है खाली पद

कोटा संभाग में 22 आईटीआई संस्थान है। इनमें 500 स्वीकृत पद है। 192 कर्मचारी कार्यरत है। 308 रिक्त पद चल रहे है। अधिकतर जगहों पर अतिथि अनुदेशक से काम चलाया जा रहा है। अब सरकार ने 192 में से भी 95 कर्मचारी कम कर दिए है।

उठे विरोध के स्वर

कोटा-बूंदी संभाग कार्मिक जिलाध्यक्ष ने कहा कि कमल जैन संघ आईटीआई में पहले से ही कई ट्रेडों में पद रिक्त चल रहे है। उन पदों को भरना चाहिए था, लेकिन उलटे एक साथ कोटा-बूंदी के 45 कर्मचारियों के स्थानांतरण दूरदराज कर दिए है। इससे कार्मिकों में रोष है। कोटा-बूंदी आईटीआई संभाग के कार्मिक संघ ने सांसद ओम बिरला से मिलकर विरोध दर्ज कराया है।

आईटीआई कोटा संभाग उपनिदेश अशोक शर्मा ने कहा कि कोटा-बूंदी में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के स्थानांतरण करने से आईटीआई खाली हो गई। इनकी जगह दूसरे कार्मिक नहीं लगाए गए है। कर्मचारी लगाने के लिए निदेशालय को लिखा जाएगा।