4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर जा रहे तीन दोस्तों के साथ रास्ते में हुआ ऐसा…दर्दनाक मंजर देख कांप गई रुह

घर लौट रहे तीन दोस्तों के साथ रामगंजमंडी-सातलखेड़ी मार्ग पर इतना भयानक हादसा हुआ कि जिसमें भी यह मंजर देखा उसकी रुह कांप गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 30 Oct 2017, 1:56 AM IST

Road Accident

दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

सातलखेड़ी.रामगंजमंडी. रामगंजमंडी-सातलखेड़ी मार्ग पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई। जबकि एक घायल युवक का झालावाड एसआरजी अस्पताल में उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार कस्बे के वार्ड 17 निवासी दिनेश (25) पुत्र बापूलाल ऐरवाल साथी बीरम ऐरवाल तथा नारायण ऐरवाल सुबह करीब दस बजे घर जा रहे थे। इसी दौरान रामगंजमंडी सातलखेडी मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र कुदायला में कोल्ड स्टोरेज के पास ट्रक से भिडंत हो गई।

Read More: चॉकलेट और फ्रूट फ्लेवर में आई टीबी की गोली, कई गोलियां खाने से भी मिलेगा छुटकारा

टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। जिसमें बाइक सवार तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर एकत्र लोगों की मोबाइल की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायलों को एसआरजी अस्पताल झालावाड़ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दिनेश एवं नारायण को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बीरम का उपचार जारी है। रामगंजमंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।

Read More: Video: यहां लगती है भूतों की अदालत, डांस करती हैं प्रेत आत्माएं, कमजोर दिल वाले ना देखें


इधर, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर

सांगोद. चतरपुरा गांव के जोलपा मार्ग में कच्ची गडार पर चढ़ते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बरसाती खाले में पलट गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर दो जने सवार थे। जिन्हें मामूली चोंटे आई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भंवरलाल मेहरा लहसुन बुवाई के लिए ट्रैक्टर पर लहसुन के कट्टे लेकर अपने खेत जा रहा था। इसी दौरान मुक्तिधाम के पास जोलपा की गडार पर चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाल में जा गिरा। चालक व भंवर लाल के मामूली चोटें आई। बाद में आसपास के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा करवाया।

Read More: प्रवचनों की धारा और मंत्रो की गूंज में दी महायज्ञ में आहुती, जाने सुखी जीवन जीने के कई रास्ते