4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रवचनों की धारा और मंत्रो की गूंज में दी महायज्ञ में आहुती, जाने सुखी जीवन जीने के कई रास्ते

कोटा. शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मल्टीपरपज स्कूल परिसर में चल रहे 251 कुण्डीय महायज्ञ में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने आहुतियां दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 28 Oct 2017, 6:08 PM IST

251 कुण्डीय महायज्ञ

कोटा . गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गुमानपुरा स्थित मल्टीपरपज स्कूल परिसर में चल रहे 251 कुण्डीय महायज्ञ में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने आहुतियां दी और विश्वकल्याण व शांति की कामना की।


Read More: विश्वशांति के लिए सैकड़ों लोगो ने किया महायज्ञ, आहुतियाें से महकी फिजां

मल्टी परपज स्कूल के विशाल मैदान में बनाए यज्ञ के लिए सजाए गए पांडाल में बड़ी तादात में साधक जमे हुए थे। हर कोई कल्याण की कामना लिए आहुतियां दे रहा था। भजन, मंत्रों की गूंज और प्रवचनों की धारा में शिक्षा मंदिर परिसर में ज्ञान के साथ आध्यात्म की बयार भी चलती रही। देव संस्कृति दिग्विजय अभियान के अन्तर्गत परिवार द्वारा किए गए अश्वमेघ महायज्ञ कर रजत जयंती पर मल्टीपरपज स्कूल परिसर में आयोजित देव संस्कृति पुष्टिकरण 251 कुण्डीय महायज्ञ में आहुतियां देने के लिए कोटा के अलावा अन्य जगहों से भी श्रीराम शर्मा आचार्य के साधक आए।

Read More: चॉकलेट और फ्रूट फ्लेवर में आई टीबी की गोली, कई गोलियां खाने से भी मिलेगा छुटकारा

डॉ बृजमोहन गौड़ ने कहा व्रत का महत्व बताया और कहा कि हर व्यक्ति सप्ताह में कम से कम एक व्रत करे। यह स्वास्थ और आध्यात्म दोनों की दृष्टि से लाभदायक होगा। उन्होंने सदी को मातृशक्ति की सदी बताया और कहा कि श्रेष्ठ समाज के निर्माण में महिलाएं अपनी भूमिका निभाएं। गायत्री परिवार के ट्रस्टी जीडी पटेल, आदित्य विजय, हेमराजपांचाल, महेश मित्तल, चतुर्भुज जोशी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More: Video: यहां लगती है भूतों की अदालत, डांस करती हैं प्रेत आत्माएं, कमजोर दिल वाले ना देखें

इससे पहले सुबह साधकों ने मन ही मन गायत्री मंत्र की सामूहिक साधना की। ध्यानयोग प्राणायम भी किया। आदित्य ने बताया कि महायज्ञ का समापन रविवार को होगा। इससे पूर्व सुबह 6 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे।

Read More: यदि आप अपने घर में कोटा स्टोन लगाने का सोच रहे हैं, तो पहले पढ़े ये खबर