4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीसरे दिन भी हाउस फुल

रामगंजमंडी विशिष्ट श्रेणी की धनिया मंडी में बुधवार को तीसरे दिन भी हाउस फुल के हालात रहे। जिसके कारण सुबह से मंडी में जिंसों से भरकर आने वाले वाहनों को सीधे खैराबाद मेला ग्राउन्ड पर भेजा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Krishan Kumar Tholmbia

•

Updated: 24 Mar 2022, 2:19 AM IST

तीसरे दिन भी हाउस फुल

तीसरे दिन भी हाउस फुल

रामगंजमंडी (कोटा). विशिष्ट श्रेणी की धनिया मंडी में बुधवार को तीसरे दिन भी हाउस फुल के हालात रहे। जिसके कारण सुबह से मंडी में जिंसों से भरकर आने वाले वाहनों को सीधे खैराबाद मेला ग्राउन्ड पर भेजा गया।
बुधवार को दिनभर इधर उधर व खैराबाद मेला ग्राउन्ड पर खड़े होने वाले ङ्क्षजसों से भरे वाहनों को देर रात मंडी यार्ड में जिंसों की ढेेरियां करने के लिए आने दिया गया। मंडी में बुधवार को चार हजार बोरी सरसों, तीन हजार बोरी चना, एक हजार बोरी गेहूं व करीब 30 से 32 हजार बोरी धनिया की आवक हुई थी। जिसमे करीब छह से सात हजार बोरी धनिया बुधवार को नीलामी में नहीं बिक पाया। 25 हजार बोरी धनिया का कारोबार हुआ।

कृषि उपज मंडी में होली की छुटटी के बाद सोमवार से मंडी यार्ड में हाउस फुल के हालात बने हुए है। पुलिस प्रशासन की तरफ से मंडी हाउस फुल होने पर ङ्क्षजसों से भरे वाहनों को सीधे खैराबाद मेला ग्राउन्ड में खड़े करने की कवायद बुधवार से प्रारंभ हुई। रामगंजमंडी सीमेंट रोड़ पर खड़े पुलिसकर्मियों ने सुकेत व खैराबाद की तरफ से आने वाले ङ्क्षजसों से भरे वाहनों को सीधे इस दिन खैराबाद भेजा। ऊंडवा व जुल्मी रोड़ पर इसके लिए पुलिस कर्मी लगाए भी लगे हुए थे। मंडी में किसानों के साथ व्यापारियों की ङ्क्षजसों का आने का दौर भी चालू हो गया है। व्यापारियों की यह ङ्क्षजस ट्रकों के माध्यम से मंडी में पहुंच रही है। बुधवार को ऐसे ट्रकों को भी नगर में पुलिस ने मंडी यार्ड वाले हिस्से में जाने से रोका।

जाम नहीं लगे इसलिए व्यवस्था : रामगंजमंडी में ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही का मार्ग बाजार नं 3 से होता है। यह मार्ग जुल्मी होकर झालावाड़ की सीमा को जोड़ता है तो मंडी यार्ड से लोङ्क्षड$ग होने वाले वाहन भी इस सड$क मार्ग से होकर निकलते है। मंडी यार्ड में ङ्क्षजस लेकर आने वाले वाहनों की वापसी में निकासी के लिए चालक को इस मार्ग से निकलना पड़ता है। प्रशासन ने बाजार नं 3 में भारीवाहनों की आवाजाही व ट्रैक्टर ट्रोलियों की भीड़भाड़ से आवागमन बाधित नहीं हो इस बात को देखते हुए इस मार्ग को पूरी तरह से खाली रखने का निर्णय लेकर मंडी में हाउस फुल होने पर वाहनों को इस बाजार में खड़़े करने पर पूर्णतय पाबंदी लगाई हुई है। बुधवार की सुबह ङ्क्षजसों से भरे जो वाहन यार्ड में नहीं घुस पाए उनको भी पुलिस ने खैराबाद की तरफ इस कारण रवाना किया।